Mahila Rojgar Yojana 2025: महिला रोजगार योजना के फॉर्म भरना शुरू

महिला रोजगार योजना को बिहार राज्य सरकार ने शुरू किया है। यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए वित्तीय सहायता की जाएगी। इस तरह से हम आपको बता दें कि बिहार के हर घर की एक महिला को इस योजना के अंतर्गत स्वयं का व्यवसाय आरंभ करने के लिए आर्थिक मदद मिलेगी।

आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि योजना के माध्यम से महिलाओं को शुरुआत में 10000 रुपए की राशि मिलेगी। इसके बाद फिर अगर महिलाएं अपने कार्य को सही प्रकार करती रहेंगीं तो फिर इन्हें आगे अलग से 2 लाख रुपए तक की धनराशि भी बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

अगर आप भी बिहार के रहने वाली एक ऐसी महिला है जो आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं और अपने राज्य में ही रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपको पढ़ना होगा। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि महिला रोजगार योजना क्या है, इसका उद्देश्य, आवेदन देने के लिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज और पंजीकरण प्रक्रिया क्या है।

महिला रोजगार योजना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को बिहार की राज्य सरकार की तरफ से आरंभ किया गया है। इस योजना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने इसलिए शुरू किया है ताकि अपने राज्य की सभी महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बना सकें।

इस तरह से हम आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत बिहार राज्य सरकार लाभार्थी महिलाओं को पहली किस्त 10000 रुपए की देती है और इसके बाद 2 लाख रुपए की सहायता करती है। गरीब महिलाएं इस राशि का इस्तेमाल करके अपना कोई भी छोटा-मोटा खुद का कारोबार कर सकती हैं।

इस प्रकार से महिलाएं चाहें ग्रामीण क्षेत्रों में रहती हों या फिर शहरी क्षेत्रों में इन्हें योजना का लाभ अवश्य मिलेगा। तो आपको हम यह भी बता दें कि महिलाओं को महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए जीविका समूह से अनिवार्य तौर पर जुड़ना होगा।

Mahila Rojgar Yojana Overview

मंत्रालय का नामश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
योजना का नाममहिला रोजगार योजना
राज्यबिहार
उद्देश्यरोज़गार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना
पात्रता केवल बिहार की महिलाए
आयु सीमा18 से 60 वर्ष तक
सहायता राशि2 लाख रुपए तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmry.brlps.in

महिला रोजगार योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य है कि बिहार की हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार करने योग्य बनाया जाए। तो इस प्रकार से हम आपका बता दें कि महिलाएं इससे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती है।

दरअसल महिलाओं को फिर वित्तीय तौर पर किसी भी प्रकार की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बल्कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के बाद अपना और अपने परिवार के सारे सदस्यों का सही प्रकार से ध्यान रख सकेंगीं।

महिला रोजगार योजना के फायदे

महिला रोजगार योजना के लिए जो भी फायदे बिहार सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं इनका विवरण कुछ तरह से हैं-

  • बिहार की लाभार्थी बनाई गई महिलाओं को पहली किस्त के रूप में 10000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
  • जब महिलाएं अपना काम शुरू कर लेंगीं तो इसके बाद इन्हें अतिरिक्त 200000 रूपए की राशि भी सरकार की तरफ से मिलेगी।
  • महिलाएं सरलता के साथ 18 प्रकार के विभिन्न प्रकार के काम कर सकती हैं जैसे कि मोबाइल रिपेयरिंग का काम, ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन, किराना दुकान, ई-रिक्शा आदि।
  • बिहार की शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों की महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता मानदंड

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का फायदा लेने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा-

  • आवेदन जमा करने वाली महिला बिहार की रहने वाली हो और इसकी उम्र 18 साल से लेकर 60 साल तक के बीच में होनी चाहिए।
  • महिला स्वयं या फिर इसका पति आयकर जमा करने वाले ना हों।
  • महिला सरकारी पद पर काम ना करती हो क्योंकि तब योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जो महिलाएं जीविका समूह से जुड़ी हुई है केवल इन्हें ही योजना का फायदा प्राप्त होगा।

महिला रोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

बिहार की जो भी महिलाएं अपना आवेदन जमा करना चाहती हैं तो इन्हें महिला रोजगार योजना के लिए निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध करने होंगे-

  • आधार कार्ड
  • बिहार निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शिक्षा प्रमाण पत्र यदि मांगा जाए
  • आय प्रमाण पत्र
  • रोजगार से संबंधित प्रस्ताव
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

महिला रोजगार योजना के लिए जो शहरों में रहने वाली महिलाएं हैं वे अपना आवेदन ऑनलाइन कुछ इस तरह से जमा कर सकती हैं-

  • सर्वप्रथम आपको आवेदन देने हेतु जीविका की वेबसाइट पर चले जाना है। ‌
  • यहां पर अब आपको सर्वप्रथम पंजीकरण करने के लिए अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण और अन्य जानकारी को दर्ज करना है।
  • सारी जानकारी को भरने के बाद फिर आपको सभी संबंधित दस्तावेज और अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी को अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन जमा करना है और अब आपको जीविका का समूह से जोड़ा जाएगा और लाभ दिया जाएगा।
  • ध्यान रहे कि जितने भी आवेदन प्राप्त होंगे इन सबका भौतिक सत्यापन होगा और इसके बाद ही योजना के तहत महिलाओं को लाभार्थी बनाया जाएगा।

FAQs

महिला रोजगार योजना को कहां पर शुरू किया गया है?

इस योजना को बिहार राज्य में महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।

महिला रोजगार योजना के लिए कौन आवेदन दे सकता है?

वे सब महिलाएं जो जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं और जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 60 साल तक है।

मैं महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे जमा कर सकती हूं?

ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन जमा कर सकती है?

Leave a Comment

Join Telegram