अगर आप एलपीजी गैस के उपयोग करते है तो आपके लिए एलपीजी पर सरकार के द्वारा लागू करवाई गई सब्सिडी स्कीम की जानकारी तो अनिवार्य रूप से होगी। सरकारी प्रावधान के अनुसार यह सब्सिडी उज्जवला योजना के कनेक्शन के साथ बीपीएल राशन कार्ड धारक कनेक्शन वाले लोगों के लिए प्रदान करवाई जाती है।
एलपीजी गैस पर यह सब्सिडी कई सालों से पात्र लोगों के लिए प्रदान करवाई जा रही है जिसके चलते एलपीजी को कीमतों में राहत तो मिलती है और साथ में ही लोगों के लिए एलपीजी गैस का उपयोग करने में भी कोई अधिक प्रभाव नहीं झेलने पड़ते हैं।
ऐसे व्यक्ति जिन्होंने हाल ही में एलपीजी गैस का कनेक्शन करवाया है उन सभी के लिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से एलपीजी गैस सब्सिडी के बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक देने वाले हैं ताकि वह सब्सिडी के लाभ से वंचित न रहे।
एलपीजी गैस सब्सिडी
सरकार के द्वारा एलपीजी के गैस कनेक्शन पर सब्सिडी प्रदान करवाएं जाने हेतु करोड़ों रुपए का खर्च हर साल किया जाता है। सब्सिडी के चलते एलपीजी गैस के उपयोगकर्ताओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है तथा देश के साधारण से साधारण व्यक्ति तक एलपीजी गैस का सिलेंडर आसानी से खरीद पाते हैं।
पिछले सालों से लेकर अब तक सरकारी संशोधन के अनुसार एलपीजी गैस की सब्सिडी में कई सारी बदलाव किए गए हैं जिसके चलते आप कनेक्शन धारकों के लिए पहले की तुलना में सब्सिडी के तहत अब काफी अच्छा लाभ मिल पा रहा है।
LPG Gas Subsidy Overview
| विभाग का नाम | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
| लेख का नाम | एलपीजी गैस सब्सिडी |
| कम्पनी के नाम | HP Gas, Bharat Gas, Indane Gas |
| पात्रता | राशन कार्ड धारक |
| सब्सिडी राशि | ₹300/- |
| प्रतिवर्ष सिलेंडर | 12 |
| भुगतान विधि | सीधे बैंक खाते में |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmuy.gov.in |
एलपीजी गैस सब्सिडी के नियम
एलपीजी गैस पर उपलब्ध करवाई जाने वाली सब्सिडी से जुड़े कुछ नियम निम्न प्रकार से हैं-
- एलपीजी गैस पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए इसकी बुकिंग करना बहुत जरूरी होता है।
- एक वर्ष में एलपीजी गैस के उपयोगकर्ताओं के लिए केवल 12 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी प्रदान करवाई जाती है।
- अगर कनेक्शन धारक वर्ष में 12 सिलेंडरों से अधिक सिलेंडर उपयोग करता है तो उसके लिए सब्सिडी नहीं मिलेगी।
- एलपीजी गैस की सब्सिडी को डायरेक्ट कनेक्शन धारक के खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
- बुकिंग के दो से तीन दिनों के भीतर ही एलपीजी गैस की सब्सिडी हस्तांतरित होती है।
एलपीजी गैस सब्सिडी की राशि
जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि सरकारी निर्देशानुसार एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए एलजी की कीमतों पर सब्सिडी प्रदान करवाएं जाने का कार्य पिछले कई सालों से किया जा रहा है। पिछले सालों में एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए 150 से ₹200 तक की सब्सिडी प्रदान करवाई जाती थी।
हालांकि समय के बदलाव के चलते तथा एलपीजी गैस महंगी होने के बाद अपने नियम के अनुसार 300 से 350 रुपए तक की सब्सिडी कनेक्शन धारकों के लिए उपलब्ध करवाई जाती है जो उनके लिए गैस सिलेंडर खरीदने में काफी सहायता जनक होती है।
एलपीजी गैस सब्सिडी से फायदे
एलपीजी गैस सब्सिडी के फायदे निम्न प्रकार से हैं-
- एलपीजी गैस सब्सिडी के चलते अब एलपीजी गैस के निर्धारित कीमतों से आधी कीमत में ही सिलेंडर खरीद सकते हैं।
- आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवारों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर खरीदने में काफी आसानी होती है।
- लोगों के लिए अब एलपीजी गैस का उपयोग करने में कोई अधिक प्रभाव नहीं झेलने होते हैं।
- एलपीजी गैस का पैसा खातों में रिटर्न हो जाने के बाद उनकी बचत भी हो पाती है।
एलपीजी गैस सब्सिडी नहीं मिल रही है तो क्या करें
एलपीजी गैस का उपयोग करने वाले कुछ ऐसे कनेक्शन धारक सामने आए हैं जिनके लिए पहले तो एलपीजी गैस की सब्सिडी मिलती थी परंतु अब किसी भी कारण बस एलपीजी गैस की सब्सिडी मिलना बंद हो चुकी है तो ऐसे में उनके लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
ऐसे गैस कनेक्शन धारकों के लिए अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर ई केवाईसी करवाना बहुत ही जरूरी होगा इसके पश्चात ही उनकी सब्सिडी पुनः चालू हो सकेगी। गैस एजेंसी पर यह केवाईसी बिल्कुल ही फ्री में करवा सकते हैं।
एलपीजी गैस सब्सिडी का स्टेटस कैसे चेक करे?
एलपीजी गैस की सब्सिडी से लाभार्थी होने वाले गैस कनेक्शन धारकों के लिए सब्सिडी स्टेटस चेक करना भी जरूरी होता है जिसकी ऑनलाइन विधि निम्न प्रकार से है-
- एलपीजी सब्सिडी स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और होम पेज में पहुंचना होगा।
- यहां पर आपके लिए एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस का ऑप्शन मिल जाएगा उसे क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करते हुए अगली ऑनलाइन विंडो खोलें यहां पर मांगा जाने वाला विवरण भरना होगा।
- पूरी जानकारी घर जाने के बाद कैप्चा कोड भरने की आवश्यकता भी होगी।
- इसके बाद सबमिट कर देते हैं तो ऑनलाइन एलपीजी गैस की सब्सिडी स्थिति आपके सामने आ जाएगी।
FAQs
एलपीजी गैस सब्सिडी की बुकिंग कैसे करें?
एलपीजी गैस की सब्सिडी की बुकिंग गैस एजेंसी के नंबर पर कर सकते हैं।
एलपीजी गैस कितने प्रकार की होती हैं?
एलपीजी गैस तीन प्रकार की होती हैं जिनमें एचपी गैस, भारत गैस तथा इंडेन गैस शामिल है।
एलपीजी गैस सब्सिडी का उद्देश्य क्या है?
एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए एलपीजी की कीमतों में राहत प्रदान करना है।


