LIC Vacancy 2025: एलआईसी भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

एलआईसी में अप्रेंटिस पदों के लिए नई भर्ती जारी की गई है और इसके लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया 2 सितंबर से प्रारंभ है। तो ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने स्नातक कर लिया है तो वे अपने आवेदन फार्म को जमा कर सकते हैं।

इस तरह से यह मौका ऐसे उम्मीदवारों के लिए बहुत बढ़िया है जो एलआईसी जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि आप अपना आवेदन 22 सितंबर तक ऑनलाइन भर कर जमा कर सकते हैं।

अगर आपको एलआईसी भर्ती के बारे में सारी जानकारी चाहिए तो ऐसे में आप हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस भर्ती के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया इत्यादि क्या रखी गई है।

एलआईसी भर्ती 2025

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की तरफ से 192 अप्रेंटिसशिप के पदों के लिए भर्ती का आयोजन करवाया जा रहा है। इस तरह से हम आपको बता दें कि उम्मीदवार अपना आवेदन 2 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक जमा कर सकते हैं। ‌

इस तरह से इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन केवल एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं। जितने भी उम्मीदवारों को इस भर्ती के अंतर्गत चुना जाएगा इन्हें फिर विभिन्न कार्यालयों में ऑन जॉब प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। तो यहां आपको हम यह भी बता दें कि इस अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने की रखी गई है।

LIC Vacancy Overview 2025

संगठन का नामभारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)
भर्ती का नामएलआईसी अप्रेंटिस भर्ती
कुल पद192
शैक्षिक योग्यताकिसी भी विषय में स्नातक
कार्यक्रम की अवधि12 माह के लिए
वेतन₹12,000/- महीना
आवेदक की आयु20 से 25 वर्ष
आवेदन प्रारंभ तिथि2 सितंबर, 2025
आवेदन की अंतिम तिथि22 सितंबर, 2025
प्रवेश परीक्षा तिथि1 अक्टूबर, 2025
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा
आवेदन शुल्क₹944/-
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://licindia.in/hi/careers

एलआईसी भर्ती के लिए आयु सीमा

एलआईसी भर्ती के तहत जो भी उम्मीदवार आवेदन देना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित आयु सीमा शर्तों को पूरा करना होगा-

  • एलआईसी अप्रेंटिसशिप हेतु न्यूनतम आयु 20 साल निर्धारित की गई है।
  • वहीं एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के द्वारा इस वैकेंसी के लिए अधिकतम आयु 25 साल रखी गई है।

एलआईसी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

एलआईसी अप्रेंटिसशिप की इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं जो नीचे बताई गई शिक्षा योग्यता को पूरा करेंगे-

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री किसी भी विषय में ले रखी हो।
  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का कोई काम करने का अनुभव नहीं मांगा गया है।
  • जरूरी है कि आप पहले कहीं और अप्रेंटिसशिप ना कर रहे हो क्योंकि ऐसी स्थिति में आपको मौका नहीं मिलेगा।

एलआईसी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

एलआईसी वैकेंसी के लिए आप सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी जरूरी तौर पर करना होगा और इसकी जानकारी नीचे दी गई है-

  • सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 944 रूपए की फीस जमा करनी होगी।
  • एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 708 रूपए का चुकाना होगा।
  • ऐसे उम्मीदवार जो पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के तहत आते हैं इन सबको 472 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।
  • अगर आपको आवेदन शुल्क के बारे में और ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

एलआईसी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

एलआईसी अप्रेंटिसशिप की इस वैकेंसी के लिए आप सभी उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि उम्मीदवारों को इसके लिए सर्वप्रथम लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

लिखित परीक्षा के बाद जो उम्मीदवार चयन किए जाएंगे इन सबको फिर दस्तावेज सत्यापन के लिए और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रकार से इस भर्ती की प्रक्रिया को एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के द्वारा पूरा किया जाएगा।

एलआईसी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

एलआईसी कि इस भर्ती हेतु आप सभी उम्मीदवारों को अपना फॉर्म ऑनलाइन कुछ इस प्रकार से जमा करना होगा-

  • सर्वप्रथम आपको एलआईसी अप्रेंटिसशिप के आवेदन हेतु संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां अब आपको पोर्टल पर पहले अपना पंजीकरण पूरा कर लेना है।
  • अब आपको जो पंजीकरण संख्या प्राप्त हुई है इसके माध्यम से आपको लॉगिन करना है।
  • इसके पश्चात आपको एलआईसी से जुड़े हुए अप्रेंटिसशिप वाले अनुभाग में जाना है और आवेदन फॉर्म भरना है।
  • आपको सभी पूछी गई जानकारी को दिए गए बॉक्स में सही प्रकार से लिख देना है।
  • फार्म भर लेने के बाद आपको सही आकार में अपने सभी अहम दस्तावेज जमा करके शुल्क को जमा करना है।
  • सबसे अंत में आपको अपना एलआईसी अप्रेंटिसशिप का फॉर्म जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रखना है।

FAQs

एलआईसी भर्ती के तहत कितने दिनों की अप्रेंटिसशिप करवाई जा रही है?

यह अप्रेंटिसशिप 1 साल यानी 12 महीने तक की अवधि के लिए करवाई जा रही है।

मुझे एलआईसी अप्रेंटिसशिप पद पर नियुक्ति के बाद कितना वेतन मिलेगा?

यदि आपको नियुक्त किया जाता है तो ऐसे में आपको 12,000 रूपए हर महीने मिलेंगे।

एलआईसी भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या रखी गई है?

इसके लिए लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram