देश में भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से महिलाओं के लिए सशक्तिकरण देते हुए महत्वपूर्ण योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका नाम एलआईसी बीमा सखी योजना है। बताते चले कि यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली शिक्षित महिलाओं के लिए लागू है।
ग्रामीण क्षेत्र की जो महिलाएं अपनी बेसिक योग्यताओं के आधार पर रोजगार की तलाश में है उन सभी के लिए एलआईसी बीमा सखी योजना बहुत ही अच्छा अवसर देने वाली है क्योंकि इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए एलआईसी में बीमा एजेंट के रूप में कार्यरत किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए बीमा एजेंट बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न प्रकार के बीमा करवाए जाएंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की स्थिति से सक्रिय हो ही सकेगी और साथ में ही इन महिलाओं के लिए कमाई करने का बेहतरीन मौका मिल पाएगा।
एलआईसी बीमा सखी योजना
एलआईसी बीमासाखी योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा सबसे पहले हरियाणा राज्य में की गई है जहां पर राज्य के सभी जिलों की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए बीमा एजेंट बनने हेतु आवेदन मांगे गए हैं। राज्य की कोई भी महिला जो इस योजना से आकर्षक है वह बहुत ही आसानी से आवेदन कर सकती है।
बताते चलें कि हरियाणा राज्य से शुरू होकर यह योजना धीरे-धीरे देश के अधिकांश राज्यों में संचारित होने वाली है ताकि देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना अपना परचम लहरा सके। सरकारी निर्देश अनुसार योजना के आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल भी लागू किया गया है। इसके अलावा योजना में ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
LIC Bima Sakhi Yojana Overview
| शाखा का नाम | भारतीय जीवन बीमा निगम |
| योजना का नाम | एलआईसी बीमा सखी योजना |
| योजना की शुरुआत | दिसंबर 2024 |
| उद्देश्य | महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए |
| योग्यता | 10वी पास |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से अधिक |
| स्टाइपेंड | ₹7,000/- |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://licindia.in |
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए पात्रता
एलआईसी बीमासाखी योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए निम्न प्रकार की पात्रता लागू की गई है-
- बीमा सखी योजना के अंतर्गत देश की मूल निवासी महिलाओं को ही पात्र किया गया है।
- इस योजना में केवल ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी।
- सामान्य तौर पर योजना में आवेदन करने वाली महिला 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हो।
- शैक्षिक योग्यता की बात करें तो कक्षा दसवीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती है।
- महिला के परिवार की इनकम विशेष ना हो और नहीं उनके नाम पर कोई प्रॉपर्टी हो।
- किसी भी सरकारी या फिर अन्य परमानेंट रोजगार में संलग्न महिलाएं योजना का हिस्सा नहीं हो सकेंगी।
एलआईसी बीमा सखी योजना का उद्देश्य
सरकारी निर्देशानुसार चलाई जा रही एलआईसी बीमा सखी योजना का मूल उद्देश्य केवल है कि ऐसी महिलाएं जो रोजगार की तलाश में है उन सभी के लिए अपने क्षेत्र में बीमा एजेंट के रूप में अच्छा रोजगार मिल सके और भी कमाई करके प्रोत्साहन प्राप्त कर सके।
यह योजना महिलाओं के आर्थिक विकास और उनके मानसिक सशक्तिकरण में भी अपना काफी अच्छा योगदान दे रही है। सरकारी समर्थन और अपनी कार्य विधि के आधार पर यह योजना देश भर में काफी प्रचलित और सराहनीय हुई है।
एलआईसी बीमा सखी योजना से जुड़ी मुख्य बातें
बीमा सखी योजना से जुड़ी कुछ मुख्य बातें निम्न प्रकार से हैं-
- इस योजना के अंतर्गत बीमा एजेंट की कार्य अवधि 3 वर्षों तक की होती है।
- तीनों वर्षों में महिला बीमा एजेंट के लिए कम से कम 24 बीमा पॉलिसी एक्टिव करना होता है।
- अगर पहले ही वर्ष में महिला निर्धारित नियम के अनुसार कार्य नहीं करती है तो दूसरे वर्ष उसे पद से निष्कासित कर दिया जाएगा।
- इस योजना में महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का श्रेणियां भेदभाव नहीं किया जाएगा।
एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत स्टाइपेंड
बीमा सखी योजना के अंतर्गत बीमा एजेंट के रूप में नियुक्त करवाई गई महिलाओं के लिए तीनों वर्षों में विशेष प्रकार का मासिक स्टाइपेंड भी प्रदान करवाया जाता है। बताते चलें कि पहले वर्ष में महिलाओं के लिए ₹7,000 तक की राशि हर महीने प्रदान करवाई जाती है।
इसके अलावा अगर महिलाएं पहले ही वर्ष में 65% पॉलिसी बेचती है और 48,000 रुपए तक का कमीशन कमाती है तो ही उन सभी के लिए अगली वर्ष में ₹6,000 तक का स्टाइल पद दिया जाएगा। इसी पैटर्न के आधार पर तीसरे वर्ष में भी स्टाइपेंड मिलता है जो की ₹5,000 तक मासिक रूप से होता है।
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
एलआईसी बीमा सखी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है-
- आवेदन के लिए महिला को सबसे पहले अपने नजदीकी एलआईसी कार्यालय में जाना होगा।
- कार्यालय में जाकर योजना से संबंधित पूरी डिटेल प्राप्त कर लेनी होगी।
- इसके बाद योजना का फार्म प्राप्त करते हुए उसमें पूरी जानकारी भरे।
- फॉर्म भर जाने के बाद डॉक्यूमेंट भी जमा करने होंगे।
- अब विकास अधिकारी से संपर्क करना होगा और संबंधित परामर्श लेने होंगे।
- इसके बाद प्रशिक्षण एवं परीक्षा में भी उपस्थिती देनी अनिवार्य
FAQs
एलआईसी बीमा सखी योजना कब शुरू हुई है?
एलआईसी बीमा सखी योजना दिसंबर 2024 में सामने आई है।
एलआईसी बीमा सखी योजना का फायदा क्या है?
महिलाएं 3 साल तक निरंतर रूप से कमाई तो कर ही पाएंगी और साथ में ही वे सशक्त और आत्मनिर्भर भी बन पाएंगी।
एलआईसी बीमा सखी योजना की डिटेल कहां से जाने?
एलआईसी बीमा सखी योजना की डिटेल के लिए आधिकारिक पोर्टल पर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।


