LIC Bima Sakhi Yojana Online Apply: एलआईसी बीमा सखी योजना के नए आवेदन शुरू

देश की सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं शुरू की गई है। इस तरह से अब जीवन बीमा निगम के साथ मिलकर सरकार ने बीमा सखी योजना को आरंभ किया है। यह योजना उन सभी महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं।

योजना के अंतर्गत लाभार्थी बनाई गई महिलाओं को बिल्कुल फ्री में बीमा पॉलिसी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को एक निश्चित वजीफा और साथ में अनेकों प्रकार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। तो जो भी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इस योजना का फायदा लेना चाहती हैं तो इन्हें अपना पंजीकरण करना अनिवार्य है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एलआईसी बीमा सखी योजना क्या है। इसके अलावा हम आपको बताएंगे कि इस योजना का उद्देश्य, पात्रता, वजीफा की धनराशि, दस्तावेज, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया। तो इस तरह से आपको अगर इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करनी है तो आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।

LIC Bima Sakhi Yojana Online Apply

जीवन बीमा निगम के द्वारा बीमा सखी योजना को संचालित किया जा रहा है। आप सभी को हम बता दें कि इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 3 साल तक बीमा एजेंट बनने का फायदा प्राप्त होगा।

इस तरह से हम आपको बता दें कि इस 3 वर्षीय कार्यक्रम का जो भी महिलाएं हिस्सा बनना चाहती हैं इन सबको आवेदन देना होता है। वैसे तो यह योजना देश की सभी महिलाओं के लिए है परंतु इसका फायदा खासतौर से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा है।

आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि योजना के अंतर्गत सरकार चाहती है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके अलावा बीमा जागरूकता को भी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाना चाहती है। इस प्रकार से महिलाओं को प्रशिक्षण के समय भत्ता भी प्राप्त होगा और 3 वर्ष पूरे करने के बाद महिलाएं फिर एलआईसी बीमा सखी बनकर काम कर पाएंगी।

एलआईसी बीमा सखी योजना का उद्देश्य

एलआईसी बीमा सखी योजना को शुरू करने के पीछे सरकार ने अपना उद्देश्य बनाया है कि महिलाओं को वित्तीय तौर पर सशक्त बनाया जाएगा। इस तरह से सरकार का लक्ष्य है कि 1 लाख ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार सहायता करेगी।

तो सरकार महिलाओं को एलआईसी बीमा सखी योजना के अंतर्गत लाभ दे रही है जिससे कि महिलाओं को रोजगार के मौके मिल सकें। इसके साथ ही सरकार द्वारा यह भी अपना उद्देश्य बनाया गया है कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों को बीमा के बारे में जागरूक किया जाए।

एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत वेतन

एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत जिन महिलाओं को लाभार्थी बनाया जाएगा इन्हें 3 वर्षों तक के लिए सरकार से वजीफा की राशि प्राप्त होगी। इस तरह से हम आपको बता दें कि पहले साल में महिलाओं को हर महीने 7,000 रूपए का वजीफा मिलेगा।

इसी प्रकार से योजना के तहत दूसरे वर्ष में महिलाओं को 6,000 रूपए मासिक प्राप्त होंगे। जबकि योजना के तहत महिलाओं को तीसरे साल में 5,000 रूपए का लाभ हर महीने प्राप्त होगा। जब महिला का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा तो इसके बाद महिला एलआईसी बीमा सखी के तौर पर काम कर पाएगी।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए पात्रता

भारत की जो भी ग्रामीण परिवारों की महिलाएं बीमा सखी योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो इन्हें इसके अंतर्गत निम्नलिखित बताई गई पात्रता को पूर्ण करना होगा –

  • महिला भारत के किसी ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली निवासी हो।
  • जो महिलाएं गांव में रहती हैं इन सबको विशेष तौर पर प्राथमिकता के आधार पर फायदा प्राप्त होता है।
  • महिला की उम्र 18 साल से लेकर 70 साल तक के बीच में हो।
  • बीमा सखी बनने हेतु जरूरी है कि महिला के घर का कोई भी व्यक्ति जीवन बीमा निगम में काम ना करता हो।
  • आवेदिका ने जरूरी है कि न्यूनतम कक्षा दसवीं अवश्य पास कर ली हो।

एलआईसी बीमा सखी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

जीवन बीमा निगम के अंतर्गत अगर आप बीमा सखी बनने के लिए आवेदन देना चाहती हैं तो ऐसे में आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य होने चाहिएं –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

जो भी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं बीमा सखी योजना के लिए अपने आवेदन पत्र को जमा करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराना है –

  • सबसे पहले आपको जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • यहां पर अब आपको बीमा सखी के लिए आवेदन जमा करने वाला एक विकल्प मिलेगा आप क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक दूसरा पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको सभी पूछी गई जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म की तारीख, मोबाइल नंबर, घर का पता, ईमेल आईडी, कैप्चा कोड इत्यादि को दर्ज करना है।
  • फिर आपको सबमिट वाले बटन के ऊपर क्लिक करना है और आगे बढ़ जाना है
  • इसके बाद आपको अपना राज्य, शाखा कार्यालय का चयन करना है।
  • फिर आखिर में आपको अपने बीमा सखी आवेदन पत्र को जमा करने के लिए सबमिट वाला बटन दबाना है।

Leave a Comment

Join Telegram