केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार हरियाणा राज्य से लेकर देश के विभिन्न राज्यों में जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की तरफ से बीमा सखी योजना को संचालित किया जा रहा है। यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत है जिसके अंतर्गत महिलाओं के लिए अवसर दिए जा रहे हैं।
ऐसी महिलाएं जो शिक्षित हैं तथा अपने ही क्षेत्र में अच्छा रोजगार ढूंढ रही है उन सभी के लिए एलआईसी बीमा सखी की योजना बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। जो महिला इस योजना में सिलेक्ट होती है उन सभी के लिए बीमा एजेंट के तौर पर नियुक्त किया जाएगा।
नियुक्त की गई महिलाओं के लिए अपने ग्रामीण क्षेत्र के दायरे में लोगों के विभिन्न प्रकार के बीमा कंप्लीट करने आवश्यक होंगे जिसके आधार पर ही उनके लिए स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। योजना में शामिल होने के लिए आवेदन करना बहुत जरूरी होता है।
एलआईसी बीमा सखी योजना 2025
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से लागू किया गया है जिसके अंतर्गत कोई भी महिला आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन सबमिट कर सकती हैं। बता दें कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायतों से 1 से 2 महिलाओं के लिए सिलेक्ट किया जाएगा।
जो भी व्यक्ति एलआईसी बीमा सखी योजना से आकर्षित हुए हैं परंतु इस योजना की पर्याप्त जानकारी नहीं है उन सभी के लिए जारी करवाया गया यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि यहां पर हम योजना से संबंधित सभी प्रकार के पहलुओं को प्रत्यक्ष रखने वाले हैं।
LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online 2025 Overview
| संगठन का नाम | भारतीय जीवन बीमा निगम |
| योजना का नाम | एलआईसी बीमा सखी योजना |
| योजना की शुरुआत | 9 दिसंबर 2024 |
| उद्देश्य | महिलाओ को रोजगार प्रदान करना |
| शैक्षिक योग्यता | 10वी पास |
| आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 70 वर्ष |
| वेतन | ₹7000/- प्रतिमाह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://licindia.in |
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए पात्रता मापदंड
एलआईसी बीमा सखी योजना में जो पात्रता मापदंड लागू किए गए हैं वह निम्न प्रकार से हैं:-
- इस योजना के अंतर्गत भारत के राज्यों की निवासी महिलाओं के लिए पात्र किया गया है।
- योजना में आवेदन करने के लिए महिला की शैक्षिक योग्यता कक्षा दसवीं या फिर उसके ऊपर की होनी चाहिए।
- महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 70 वर्ष तक ही होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कर्मचारी ना हो।
एलआईसी बीमा सखी योजना में एजेंट की अवधि
महिलाओं की जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी बीमा सखी योजना के अंतर्गत बीमा एजेंट के पदों पर नियुक्त करवाई गई महिलाओं के लिए 3 साल की अवधि तक ही कार्य करना होता है जिसके दौरान उनके लिए बीमा के आधार पर स्टाइपेंड प्रदान करवाया जाता है। हालांकि 3 साल की अवधि पूरी हो जाने के बाद भी कमीशन से कमाई कर सकती हैं।
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
एलआईसी बीमा योजना में आवेदन के लिए महिलाओं को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- कक्षा दसवीं की अंक सूची
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
एलआईसी बीमा सखी योजना में कितना मिलेगा वेतन
जैसा कि हमने बताया है कि एलआईसी बीमा सखी योजना के अंतर्गत बीमा एजेंट के पदों पर सिलेक्ट की गई महिलाओं के लिए 3 वर्ष तक कार्यरत करवाया जाता है जिसके दौरान उन्हें पहले वर्ष में ₹7000 तक प्रतिमाह वेतन ,दूसरे साल में प्रदर्शन के आधार पर ₹6000 तक वेतनमान तथा तीसरे और अंतिम वर्ष में ₹5000 तक का वेतनमान सुनिश्चित किया गया है।
एलआईसी बीमा सखी योजना के लाभ
एलआईसी बीमा सखी योजना के लाभ निम्न प्रकार से हैं:-
- एलआईसी बीमा सखी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए कमाई करने का अवसर मिल पाता है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीमा इत्यादि के कार्य भी जिम्मेदारी के साथ पूरे हो पाते हैं।
- सामाजिक के तौर पर महिलाओं की स्थिति सशक्त और सम्मानजनक हो पाती है।
- बीमा एजेंट महिलाओं के लिए आवश्यक कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान करवाएं जाते हैं।
एलआईसी बीमा सखी योजना का उद्देश्य
देश के विभिन्न राज्यों में शुरू करवाई जा रही एलआईसी बीमा सखी योजना का उद्देश्य केवल यह की ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा के समावेशन की संख्या को बढ़ाया जा सके इसके अलावा उन्हें सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करवाई जाए। यह योजना अपने कार्य से दो लक्ष्यों को पूरा कर रही है जिसके अंतर्गत बीमा संबंधी कार्य तो सफल होंगे ही साथ में ही शिक्षित महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर दिए जा सकेंगे।
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर योजना का अप्लाई वाला ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करें।
- अब आगे बढ़ते हुए योजना का फॉर्म खोलें और उसमें पूरी जानकारी भरें।
- फॉर्म भर जाने के बाद महिला उम्मीदवार की डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- अपने द्वारा दी गई जानकारी को एक बार फिर से चेक करें और सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से एलआईसी बीमा सखी योजना में आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।
FAQs
एलआईसी बीमा सखी योजना कब शुरू की गई है?
एलआईसी बीमा सखी योजना दिसंबर 2024 में पानीपत हरियाणा से शुरू की गई है।
एलआईसी बीमा सखी योजना में पहले साल कितना कमीशन मिलता है?
एलआईसी बीमा सखी योजना में पहले साल 48000 रुपए तक का कमीशन मिलता है।
एलआईसी बीमा सखी योजना में कितनी पॉलिसी बेचनी होती है?
एलआईसी बीमा सखी योजना में हर साल कम से कम 24 पॉलिसी तक बेचनी होती है।


