LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online: महिलाओं को 7000 रूपए मिलना शुरू

भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से बीमा सखी योजना की शुरुआत की गई है। एलआईसी के द्वारा यह योजना इसलिए लाई गई है ताकि देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। इस तरह से हम आपको यहां जानकारी के लिए बताते चलें कि यह योजना वैसे तो देश की सभी महिलाओं के लिए है परंतु इसका फायदा खासतौर से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा है।

योजना के अंतर्गत महिलाओं को बीमा से जुड़ा हुआ प्रशिक्षण बिल्कुल मुफ्त में मिलता है। इस दौरान महिलाओं को हर महीने 7000 रूपए तक की राशि भी प्राप्त होती है। तो इस प्रकार से महिलाओं को सरकार यह मौका इसलिए दे रही है ताकि जो गांव में रहने वाली गरीब महिलाएं हैं वे आर्थिक तौर पर संपन्न बन सकें।

यदि आप गांव की निवासी हैं और आप चाहतीं हैं कि आप बीमा सखी योजना के तहत काम हासिल करें तो यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना होगा। आज आपको हम इस लेख में एलआईसी बीमा सखी योजना का सारा विवरण सही प्रकार से बताएंगे। इस तरह से यह आर्टिकल पढ़ लेने के बाद आपको योजना के तहत आवेदन जमा करना काफी सरल हो जाएगा।

एलआईसी बीमा सखी योजना

एलआईसी बीमा सखी योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से आरंभ किया गया है। यह योजना इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसे हमारी सरकार का समर्थन प्राप्त है। यहां आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि योजना के अंतर्गत सरकार की कोशिश महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

इस योजना के माध्यम से जो महिलाएं अपना आवेदन जमा करेंगी तो इन्हें बिल्कुल मुफ्त में बीमा प्रशिक्षण प्राप्त होगा। तो बता दें कि महिलाओं को पहले वर्ष में 7 हजार रुपए मासिक मिलेंगे। जबकि दूसरे महीने में योजना के द्वारा 6 हजार रुपए और तृतीय साल में 5000 रूपए का भत्ता सरकार से मिलेगा।

इसके साथ ही हम आपको यह भी बता दें कि महिलाएं फिर बीमा सखी एजेंट के तौर पर काम कर सकती है। यहां पर आपको हम यह भी जानकारी देना चाहते हैं कि योजना के अंतर्गत महिलाओं को 48000 रूपए का कमीशन भी एलआईसी के द्वारा दिया जाता है।

LIC Bima Sakhi Yojana Overview

शाखा का नामभारतीय जीवन बीमा निगम
योजना का नामएलआईसी बीमा सखी योजना
योजना की शुरुआत9 दिसंबर 2024
उद्देश्यमहिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना
पात्रतासभी ग्रामीण महिलाए
आयु सीमा18 से 70 वर्ष
शिक्षा योग्यता10वी पास
वेतन7000/- रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://licindia.in

एलआईसी बीमा सखी योजना का उद्देश्य

एलआईसी बीमा सखी योजना को इस उद्देश्य से शुरू किया गया है कि महिलाओं को बीमा क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाए। इस तरह से सरकार द्वारा यह योजना इसलिए लाई गई है ताकि जो ग्रामीण इलाकों में रहने वाली गरीब महिलाएं हैं इनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक मदद की जाए।

योजना के माध्यम से महिलाओं को बीमा से जुड़ी हुई पर्याप्त जानकारी दी जाती है। इस प्रकार से महिलाएं योजना के अंतर्गत मुफ्त में बीमा प्रशिक्षण हासिल करके बीमा क्षेत्र में काम कर सकेंगीं।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए पात्रता

जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ लेना है ऐसे में इन्हें निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना पड़ेगा-

  • एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए वे महिलाएं आवेदन दे सकती हैं जो 18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक की आयु की हैं।
  • जरूरी है कि महिला ने न्यूनतम दसवीं कक्षा पास कर ली हो।
  • देश की ऐसी महिलाएं जो गांव में रहती हैं इन्हें इस योजना का लाभ प्राथमिक तौर पर प्राप्त होगा।
  • जिन महिलाओं के घर का कोई भी रिश्तेदार या व्यक्ति एलआईसी में है तो इन सबको अपात्र माना गया है।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए दस्तावेज

जीवन बीमा निगम की बीमा सखी योजना में आवेदन जमा करने के लिए आपके पास जो दस्तावेज़ होने चाहिएं इनके बारे में जानकारी हमने नीचे बताई है-

  • कक्षा दसवीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • महिला का आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक विवरण
  • रंगीन पासपोर्ट आकार तस्वीर
  • मोबाइल नंबर

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

यदि आप बीमा सखी बनना चाहती हैं और अपना आवेदन जमा करने की इच्छुक हैं तो इसके लिए आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की वेबसाइट पर निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाकर आवेदन जमा करना होगा-

  • सबसे शुरुआत में आपके जीवन बीमा निगम की वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाना है।
  • यहां पर आपको बीमा सखी योजना से संबंधित आवेदन देने वाला विकल्प ढूंढ कर इस पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एक दूसरा नया पेज खुल जाएगा।
  • इस नए पेज पर आपको अपनी सारी जरूरी जानकारी को सही प्रकार से लिखना है।
  • आवेदन फार्म पूरा भर लेने के बाद फिर आपको सबमिट करने वाले बटन को दबा देना है।
  • अब आपका फॉर्म जमा हो जाएगा और आपको बीमा सखी योजना के तहत काम मिलेगा।

FAQs

एलआईसी बीमा सखी योजना की प्रशिक्षण अवधि कितने दिन की है?

इसके अंतर्गत भारतीय जीवन बीमा ने प्रशिक्षण की अवधि 3 साल की रखी है जिसमें भत्ता भी मिलता है।

बीमा सखी कौन बन सकता है?

देश की वे महिलाएं जो ग्रामीण इलाकों में रहती हैं और जिन्होंने कक्षा दसवीं पास कर ली है वे सब बीमा सखी बन सकती हैं।

मुझे बीमा सखी बनने पर पहले वर्ष में मासिक कितना भत्ता मिलेगा?

आपको बीमा सखी बनने के बाद पहले साल में हर महीने 7000 रूपए का भत्ता प्राप्त होगा।

Leave a Comment

Join Telegram