LIC Bima Sakhi Yojana 2025: एलआईसी बीमा सखी योजना 7000 रुपए के आवेदन शुरू

भारतीय जीवन बीमा निगम ने भारतीय महिलाओं के लिए एलआईसी बीमा सखी योजना की शुरुआत की है जिसका लाभ केवल महिलाओं को ही मिलता है और देश के अंतर्गत निवास करने वाली कोई भी महिला जो कि रोजगार की तलाश में है वह सभी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाओं को इस योजना के लिए आवेदन करना होगा और इस योजना की पूरी जानकारी जाननी होगी।

इस योजना में महिलाओं को ट्रेनिंग मिलती है और इसके दौरान महिलाओं को बीमा एजेंट बनाया जाता है जिसमें महिलाओं को बीमा एजेंट बनकर अपने आसपास और रिश्तेदारी में रहने वाले लोगों का बीमा करने का कार्य करना होता है और इसके बदले में कंपनी के द्वारा एक बढ़िया राशि प्रदान की जाती है वही अच्छे से कार्य करने पर ज्यादा फायदे भी देखने को मिलते हैं।

एलआईसी बीमा सखी योजना

महिलाओं के पास रोजगार उपलब्ध नहीं होने की वजह से काफी महिलाओं को काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसे में ऐसी सभी महिलाएं एलआईसी बीमा सखी योजना से जुड़कर खुद के पैरों पर खड़ी हो सकती है और पैसे कमा सकती है। इस योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने 7,000 तक की राशि मिलेगी। वही बड़ी कंपनी के साथ काम करने की वजह से महिलाओं को एक बढ़िया अनुभव भी मिलेगा।

लंबे समय से इस योजना की जानकारियां सामने आ रही है जिसकी वजह से अनेक महिलाओं के द्वारा इस योजना के लिए आवेदन किया जा चुका है। ऐसे में जिन्हें भी इस योजना के लिए आवेदन करना है उन्हें समय का विशेष रूप से ध्यान रखना है और जल्दी ही आवेदन करना है ताकि इस योजना का लाभ मिल सके वही आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन है आवेदन के लिए किसी भी महिला को कहीं पर जाने की जरूरत नहीं है।

Bima Sakhi Yojana Overview

विभाग का नामभारतीय जीवन बीमा निगम
योजना का नामएलआईसी बीमा सखी योजना
योजना की शुरुआत9 दिसंबर 2024
क्षेत्रसम्पूर्ण भारत
आयु18 से 70 वर्ष
योग्यता10वी पास
सैलरी7000/- रुपए
उद्देश्यमहिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://licindia.in/

एलआईसी बीमा सखी योजना का उद्देश्य

इस योजना की शुरुआत महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए की गई है तथा वहीं बीमा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए की गई है। इस योजना से जुड़ने पर महिलाओं को एक अच्छा रोजगार मिलेगा जिससे महिलाओं को आर्थिक तंगी से परेशान नहीं होना पड़ेगा और विभिन्न प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

एलआईसी बीमा सखी योजना के फायदे

एक बार इस योजना से जुड़ जाने पर महिलाओं को विभिन्न फायदे देखने को मिलेंगे। जिसमें बड़ा फायदा कमाई का होगा। महिला को इस योजना में पहले पूरी ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी अच्छे से समझाया जाएगा पूरी तरीके से तैयार करने के बाद ही बीमा करने का कार्य सौपा जाएगा। एक बार इस योजना से जुड़ने पर लगातार 3 वर्ष तक इस योजना का लाभ मिलता रहेगा। जिसमें पहले साल हर महीने 7,000 की राशि मिलेगी।

दूसरे साल 6,000 रूपये की राशि तथा तीसरे साल 5,000 रूपये की राशि प्राप्त होगी। महिला के द्वारा बीमा करने पर लोगों को बीमा होने का फायदा मिलेगा और समाज में बीमा को लेकर अच्छे से जागरूकता फैलेगी।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए योग्यता

  • इस योजना के लिए किसी भी महिला की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए बल्कि 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
  • महिला जहां की निवासी है वहां की भाषा महिला को आनी चाहिए।
  • रिश्तेदार या परिवार में एमसीए एजेंट के रूप में कोई भी सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • महिला ने 10वीं कक्षा की पढ़ाई जरूर की हुई होनी चाहिए।

एलआईसी बीमा सखी योजना आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर, आदि

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन हेतु सभी महिलाएं एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • फिर विभिन्न महत्वपूर्ण लिंक में से एलआईसी बीमा सखी योजना की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब खुलने वाले पेज पर दिखने वाली पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  • इतना करके यदि पात्र है तो ऐसी स्थिति में आवेदन करने के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने पर फॉर्म खुलेगा इसमें जानकारी मांगी जाएगी तो जानकारी दर्ज करें।
  • फिर सभी स्टेप्स पूरे करके आखिरी में फॉर्म को सबमिट कर देना है।

FAQs

क्या महिलाएं हर महीने 7000 रूपये कमा सकती है?

जी बिल्कुल इस योजना से महिलाएं 7000 रूपये महीने कमा सकती है।

बीमा सखी योजना के लिए आयु सीमा?

महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

क्या अशिक्षित महिलाएं बीमा सखी योजना से जुड़ सकती है?

जी नहीं महिला ने 10वीं कक्षा जरूर पास की हुई होनी चाहिए।

Leave a Comment

Join Telegram