Ladli Behna Yojana Good News: दिवाली पर मिलेगी 250 रूपए की नई क़िस्त

मध्य प्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा चर्चा लाडली बहना योजना को लेकर हो रही है क्योंकि यह योजना राज्य की महत्वपूर्ण और लोकप्रिय योजना बन चुकी है इस योजना की वजह से हर महीने महिला लाभार्थियों को 1250 रुपए की राशि प्राप्त हो रही है लेकिन इस बार दीपावली के त्यौहार को देखते हुए राज्य सरकार महिलाओं को ज्यादा राशि प्रदान करने वाली है जो की सभी महिला लाभार्थियों के लिए दीपावली के त्यौहार का एक बड़ा तोहफा होने वाला है।

काफी समय से राज्य के अंतर्गत चर्चाएं चल रही थी कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा महिला लाभार्थियों को ज्यादा राशि प्रदान की जाएगी वहीं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने भी महिलाओं से वादा किया था कि वह महिलाओं को दीपावली पर ज्यादा राशि प्रदान करेंगे। और राज्य सरकार अब अपना यह वादा पूरा करने वाली है। ऐसे में राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए आज की खबर बड़ी खबर होने वाली है।

लाडली बहना योजना नई क़िस्त

लाडली बहना योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को मध्य प्रदेश राज्य सरकार हर महीने 1250 रुपए की राशि प्रदान कर रही है जो कि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जा रही है लेकिन इस बार महिला लाभार्थियों को 1500 की राशि मिलने वाली है। यानी कि इस बार महिला लाभार्थियों को 250 की राशि और ज्यादा मिलेगी। जिसमें से सरकार के द्वारा अभी रविवार के दिन 29वीं किस्त में 1250 रुपए की राशि भेज दी गई है।

अब महिलाओं को 250 रूपये की राशि और प्रदान करनी है। जिसे लेकर भी सरकार ने समय बताया हुआ है और समय के अनुसार ही इसी अक्टूबर के महीने में 250 रूपये की राशि और जारी की जाएगी जिसकी वजह से इस महीने में महिला लाभार्थियों को कुल 1500 रुपए की राशि मिल जाएगी। वही जिन्होंने अभी 29वीं किस्त की राशि चेक नहीं की है वह सभी महिलाएं 29वीं किस्त की राशि को भी अवश्य चेक करें।

Ladli Behna Yojana News 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडली बहना योजना
राज्यमध्य प्रदेश
क़िस्त की राशि₹1250/-
दिवाली का उपहार₹250/-
उद्देश्यमहिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना और उन्हें वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना
29वीं क़िस्त तिथि12 अक्टूबर 2025
क़िस्त का माध्यमसीधे बैंक खाते में (DBT)
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाडली बहना योजना में दिवाली पर बड़ा तोहफा

लाडली बहना योजना में मिलने वाली 250 रूपये की ज्यादा राशि राज्य सरकार दीपावली के भाई दूज के दिन देने वाली है। वही भाई दूज इस बार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा तो 23 अक्टूबर की तारीख को ही महिलाओं को 250 रूपये की राशि और मिलेगी। यह राशि एक सिंगल क्लिक में सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेज दी जाएगी जिसे सभी महिलाएं इस त्यौहार पर कहीं पर भी उपयोग में ले सकेंगी।

अक्टूबर के इस महीने में 29वीं क़िस्त की राशि प्रदान कर दी गई है लेकिन एक साथ ज्यादा राशि प्रदान नहीं की गई जिसकी वजह से काफी महिलाएं निराश हो चुकी थी। और उन्हें लग चुका था कि इस बार भी राज्य सरकार 1250 रुपए की ही राशि प्रदान करेगी लेकिन ऐसा नहीं है 250 रूपये की राशि और आगे प्रदान की जाएगी जिसकी वजह से पूरी 1500 रूपये की राशि बन जाएगी।

लाडली बहना योजना की विस्तृत जानकारी

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश राज्य में लागू की जाने वाली एक बहुत ही खास योजना है इस योजना का लाभ महिला लाभार्थियों तक पहुंचाया जाता है और इस योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले की गई थी। करोड़ों रुपए की राशि हर महीने इस योजना के ऊपर खर्च की जा रही है और महिला लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त

सितंबर के महीने में किस्त जारी करने के बाद में अक्टूबर के महीने की किस्त का इंतजार महिला लाभार्थियों को था जिसके चलते राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने राज्य के श्योपुर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचकर 1.26 करोड़ से भी अधिक महिला लाभार्थियों के बैंक खाते में कुल 1541 करोड रुपए की राशि जारी की है जिसमें प्रत्येक महिला को 1250 रुपए की राशि मिली।

लाडली बहना योजना नई क़िस्त का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले सभी महिलाएं स्मार्टफोन या कंप्यूटर में लाडली बहना योजना का आधिकारिक पोर्टल ओपन करें।
  • अब सभी ऑप्शन को ध्यान से देखें और उनमें से आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करके आवेदन संख्या तथा प्रत्येक जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • फिर कैप्चा कोड की जानकारी भी मांगी जाएगी तो यह जानकारी दर्ज करके गेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब योजना के लिए आवेदन करते समय दिए जाने वाले मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करें।
  • फिर किस्त की राशि का पता चल जाएगा की किस्त मिली है या नहीं।

FAQs

क्या दीपावली के त्यौहार पर 1500 रूपये की राशि मिलेगी?

जी हां दीपावली के त्यौहार पर 1500 रूपये की राशि मिलेगी जिसमें से 1250 रूपये की राशि प्रदान कर दी गई है।

लाडली बहना योजना की अगली किस्त कब आएगी?

लाडली बहना योजना की अगली किस्त अब दिसंबर के महीने में प्रदान की जाएगी।

क्या सभी को लाडली बहना योजना में ज्यादा राशि मिलेगी?

जिन्होंने भी इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है उन सभी को इस योजना में ज्यादा राशि मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram