Ladli Behna Yojana 29th Installment: इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 29वी क़िस्त

अगर आप मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं और आपको लाडली बहना योजना के तहत लाभ मिलता है तो हमारे पास आपको बताने के लिए एक अहम जानकारी है। इस तरह से हम आपको बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की तरफ से लाडली बहना योजना की किस्त को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है।

दरअसल लाडली बहना योजना की जो 29वी क़िस्त होगी इसके अंतर्गत महिलाओं को भाई दूज से मासिक 1500 रुपए मिलेंगे। तो इस तरह से आने वाले साल 2028 तक इस राशि को राज्य सरकार द्वारा 3000 रूपए तक किया जाएगा। इस तरह से सरकार ने इस योजना को लेकर एक सर्वे भी पूरा करवाया है जिससे यह पता चला कि लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं के जीवन में सुख समृद्धि देखने को मिल रही है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त का फायदा महिलाओं को कितना मिलेगा। हम आज आपको इस योजना की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे किस्त का पैसा कब तक आएगा, किन्हें लाभ नहीं मिलेगा और राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा क्या ऐलान किया गया है इसका विवरण बताएंगे। साथ में आपको अंत में यह जानकारी देंगे कि कैसे आप लाडली बहना योजना की लिस्ट को घर से ही चेक कर सकती हैं।

लाडली बहना योजना 29वी क़िस्त 2025

मध्य प्रदेश की जो महिलाएं लाडली बहना योजना की लाभार्थी हैं इन सबको राज्य सरकार की तरफ से एक बड़ी खुशी की खबर दी गई है। जानकारी के लिए बताते चलें कि अक्टूबर के महीने में लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त को राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाएगा।

इस तरह से हम आपको यहां पर जानकारी के लिए बताते चलें कि राज्य की सभी बहनों के लिए इस बार 29वीं किस्त काफी ज्यादा विशेष है। दरअसल इसके पीछे कारण है कि राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा यह ऐलान किया गया है कि अब महिलाओं को 1250 रुपए नहीं बल्कि 1500 रूपए की किस्त प्राप्त होगी।

इस तरह से भाई दूज और दीपावली के अवसर पर महिलाओं के लिए यह एक बड़ी सौगात है। जब से सभी महिलाओं ने इस योजना से संबंधित राज्य सरकार का ऐलान सुना है तब से वे अत्यधिक खुश हैं। तो महिलाओं को अब लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त 1500 रुपए की प्राप्त होगी।

Ladli Behna Yojana 29th Installment Date

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
संचालकमध्य प्रदेश राज्य सरकार
योजना की शुरुआत28 जनवरी, 2023
राज्यमध्य प्रदेश
28वीं क़िस्त तिथि5 से 10 सितंबर 2025 के बीच
क़िस्त की राशि₹1500/-
आगामी क़िस्त29वीं
उद्देश्यमहिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना और उन्हें वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाडली बहना योजना 29वी क़िस्त कब होगी जारी

मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से लाडली बहना योजना की किस्त हर महीने की 15 तारीख तक जारी कर दी जाती है। इस प्रकार से हम आपको बताते चलें कि पिछले महीने यानी सितंबर में महिलाओं को योजना का पैसा 12 तारीख को मिल गया था।

तो ऐसे में अब 29वीं किस्त कब जारी होगी इसकी तारीख के बारे में कोई भी स्पष्टता नहीं है। इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा जो घोषणा की गई थी कि भाई दूज के पश्चात सभी बहनों को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे तो इस बारे में भी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

बता दें कि इसके बारे में स्पष्ट रूप से तभी पता चलेगा जब नवंबर के महीने में महिलाओं को किस्त का फायदा मिलेगा। लेकिन हम आपको यहां पर यह भी बताते चलें कि भाई दूज और दीपावली के उपहार के तौर पर राज्य सरकार अक्टूबर या फिर नवंबर के महीने में 1250 रुपए के बजाय 1500 रुपए की राशि प्रदान कर सकती है।

लाडली बहना योजना 29वी क़िस्त किन महिलाओं को नहीं होगी प्राप्त

लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त को लेकर मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा यह भी कहा गया है कि सभी महिलाओं को ई-केवाईसी करवानी जरूरी है। हाल ही में पूरे राज्य में जब महिलाओं ने ई-केवाईसी करवाया तो तब बहुत बड़ी मात्रा में महिलाओं को इस योजना से हटा दिया गया था।

तो जिन महिलाओं की समग्र आईडी को डिलीट किया गया है इनको अब अक्टूबर के महीने में योजना की किस्त नहीं मिलेगी। यहां पर आपको हम यह भी बताते चलें कि जिन महिलाओं की उम्र 60 साल से ज्यादा हो चुकी है वे स्वयं इस योजना की लाभार्थी लिस्ट से बाहर हो जाती हैं।

आपको यहां हम बताते चलें कि जनवरी साल 2025 में 60 वर्ष की बहुत सी महिलाओं को अपात्र घोषित किया था। इस तरह से जिन महिलाओं की आधार कार्ड में या फिर दूसरे दस्तावेजों में उम्र 60 साल से अधिक है तो इन्हें अब लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त प्राप्त नहीं होगी।

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता शर्तें

लाडली बहना योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने जो पात्रता निर्धारित की है इन सबकी जानकारी नीचे दी गई:-

  • आवेदक महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली स्थाई निवासी हो।
  • महिला शादीशुदा होनी चाहिए जो तलाकशुदा, विधवा या फिर परित्यक्ता हैं वे भी इसमें शामिल की गई हैं।
  • महिला की उम्र 21 साल से लेकर 60 साल से कम होनी आवश्यक है।
  • लाडली बहना योजना की किस्त प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि महिला का खुद का बैंक खाता हो जो आधार से जुड़ा हो।
  • अनिवार्य है कि महिला का बैंक खाते का डीबीटी चालू हो।
  • महिला का समग्र पोर्टल पर अनिवार्य तौर पर सत्यापन पूरा होना चाहिए।

लाडली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा यह ऐलान किया गया है कि योजना की लाभार्थी बहनों को दीपावली के पश्चात भाई दूज से हर महीने 15 सो रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इस तरह से मुख्यमंत्री ने यह कहा कि साल 2028 तक सभी बहनों को तीन हजार रुपए का लाभ हर महीने प्रदान किया जाएगा।

तो ऐसे में इस योजना के अंतर्गत जब एक सर्वेक्षण किया गया तो यह पता चला कि योजना की लाभार्थी महिलाओं का जीवन अब काफी ज्यादा बेहतर बन रहा है। इस प्रकार से त्यौहार से पहले यदि महिलाओं को 1500 रुपए की राशि मिल जाती है तो इसके माध्यम से वे अपने बहुत से जरूरी काम सरलता के साथ कर सकती हैं।

लाडली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट कैसे चेक करें

मध्य प्रदेश की जो भी महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि इनका नाम लाडली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं तो इसके लिए जो तरीका इन्हें अपनाना चाहिए वह निम्नलिखित है:-

  • सर्वप्रथम आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • अब मुख्य पेज पर आपको ध्यानपूर्वक आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाला विकल्प ढूंढना है।
  • जैसे ही संबंधित विकल्प आपके सामने आ जाए तो आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको एक दूसरे नए पेज पर पहुंचा दिया जाएगा यहां पर आपसे आवेदन संख्या या सदस्य समग्र क्रमांक को पूछा जाएगा।
  • पूछे गए विवरण को लिखने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है और सबमिट का बटन दबाना है।
  • इतना करते ही आपके मोबाइल पर आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे आपको दर्ज करके सत्यापन करना है।
  • ओटीपी आधारित सत्यापन पूरा करके फिर आपको सर्च वाला विकल्प दबाना है।
  • यहां पर अब लाडली बहना योजना के भुगतान की स्थिति आपके सामने खुल जाएगी।

FAQs

लाडली बहना योजना 29वी क़िस्त किन महिलाओं को नहीं मिलेगी?

ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है इन्हें लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा ई-केवाईसी के दौरान जो महिलाएं अपात्र पाई जाएंगी इन्हें भी अगली किस्त नहीं मिलेगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा क्या ऐलान किया गया है?

मुख्यमंत्री जी ने यह ऐलान किया है कि भाई दूज से राज्य की सभी बहनों को 1500 रुपए की राशि मासिक मिलेगी।

मैं लाडली बहना योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करूं?

आपको सूची में नाम चेक करने के लिए इस योजना की वेबसाइट पर जाकर निर्देशों का पालन करके नाम जांचना चाहिए।

Leave a Comment

Join Telegram