लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषित किया जा चुका है। ऐसे में मध्य प्रदेश की जो भी महिलाएं इस योजना की सूची के जारी होने की प्रतीक्षा में बैठी हुई हैं इन सबके लिए बड़ी खबर है। दरअसल अब आप सभी आवेदक महिलाएं योजना की सूची को अपने घर से ही ऑनलाइन तरीके का उपयोग करके देख सकती हैं।
इस लिस्ट को चेक करना इसलिए अनिवार्य होता है क्योंकि यदि इसमें आपका दर्ज किया गया होगा तो आपको पक्का घर बनाने के लिए एमपी सरकार द्वारा वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी। तो इसलिए यदि आपके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है और आप राज्य की एक गरीब बेघर महिला हैं तो आपको अवश्य बेनिफिशियरी सूची में शामिल किया जाएगा।
परंतु यदि आप नहीं जानती कि कैसे लाडली बहना आवास योजना सूची को आप अपने घर से चेक कर सकती हैं तो इसके लिए हमारा आज का यह पोस्ट सहायक हो सकता है। आज आपको इस लेख में हम बताएंगे की लाडली बहना आवास योजना क्या है, सूची में शामिल होने के लिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
Ladli Behna Awas Yojana List
मध्य प्रदेश सरकार में अपने राज्य की लाखों करोड़ों महिलाओं को पक्का घर प्रदान करने के लिए आवासीय योजना का आरंभ किया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना लाडली बहना आवास योजना के नाम से जानी जाती है। इस तरह से योजना के जरिए से राज्य सरकार ऐसी महिलाओं को फायदा देती है जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है।
दरअसल सरकार द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश की सभी बहनों को कच्चे, टूटे-फूटे या फिर किसी झोंपड़ी में ना रहना पड़े। तो एमपी सरकार ने लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया है ताकि महिलाओं को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का मौका मिले।
आपको यहां पर हम यह भी जानकारी के लिए बता दें कि जिन महिलाओं का नाम लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में लिखा होगा इन सबको 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता पक्के घर निर्माण हेतु मिलेगी। इस प्रकार से फिर गरीब और बेघर महिलाएं सुरक्षित तरीके से रहने के लिए अपने लिए स्थाई आवास बनवा सकेंगी।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट जारी
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा घोषित किया जा चुका है। इस प्रकार से आवेदन जमा करने वाली महिलाओं को सूची को चेक करके जान लेना चाहिए कि इन्हें योजना का फायदा मिलेगा या नहीं। दरअसल सूची द्वारा यह साबित किया जाता है कि किन महिलाओं को योजना के तहत पक्के घर हेतु वित्तीय सहायता मध्य प्रदेश सरकार देने वाली है।
यहां आपको हम जानकारी के लिए यह भी स्पष्ट रूप से बता दें कि लाडली बहना आवास योजना सूची को आप ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। दरअसल यह सूची संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित की गई है। इसलिए आपको इस लिस्ट को चेक करके यह जान लेना चाहिए कि आपका नाम इसमें सम्मिलित हुआ है या नहीं।
लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता मानदंड
यदि आप मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना आवास योजना का फायदा उठाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको आवेदन करने का मौका तभी मिलता है जब आप निम्नलिखित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा कर पाती हैं –
- लाडली बहना आवास योजना हेतु अनिवार्य है कि महिला अपने घर के सदस्यों के साथ किसी झोंपड़ी या कच्चे घर में रहती हो।
- महिला को पहले पीएम आवास योजना का फायदा ना प्राप्त हुआ हो।
- केवल वहीं महिलाएं योजना का फायदा ले सकती हैं जिनके पास अपनी स्वयं की जमीन होती है।
- मध्य प्रदेश की जो महिलाएं ग्रामीण इलाकों में रहती हैं और श्रमिक वर्ग की हैं इन सबको प्राथमिकता के आधार पर लाभ प्राप्त होगा।
- आवेदक महिला की हर महीने की आमदनी 12000 रूपए से ज्यादा ना हो।
- घर का कोई भी व्यक्ति आयकर दाता या सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।
लाडली बहना आवास योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में केवल उन महिलाओं को ही शामिल किया जाता है जो पंजीकरण करते समय निम्नलिखित बताए गए सारे दस्तावेज जमा करतीं हैं –
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करे?
अगर आप लाडली बहना आवास योजना सूची को चेक करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हम निम्नलिखित बहुत ही सरल सा तरीका बता रहे हैं जिसका अगर आप पालन करते हैं तो इस सूची को बिना कठिनाई के चेक कर सकते हैं –
- सर्वप्रथम आप सभी लाभार्थी महिलाओं को लाडली बहना आवास योजना की वेबसाइट पर जाना है।
- यहां अब आपके सामने होम पेज आएगा और आपको इसमें मेनू में चले जाना है।
- आगे आपको लाडली बहना आवास योजना लिस्ट 2025 वाला लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- तुरंत बाद ही एक दूसरा पेज आपके सामने खुल जाएगा जिसमें आपको कुछ अहम विवरण दर्ज करना है।
- इस तरह से आपको ब्लॉक, जिला, गांव, पंचायत जैसी जानकारी का चयन करना है।
- आगे फिर आपको एक कैप्चा कोड को दिखाई देगा जिसे आपको बिल्कुल ठीक तरह से लिख देना है।
- अब यहां आपको लाभार्थी सूची को जांचने के लिए सर्च अथवा खोजें वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- अगले पल आपके सामने लाडली बहना आवास योजना सूची खुल जाएगी अब आप इसमें अपना नाम ढूंढ सकती हैं।


