Krishi Yantra Subsidy Yojana: कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आवेदन शुरू

भारत शुरू से ही कृषि प्रधान देश रहा है जहां पर आधे से ज्यादा आबादी कृषि से प्राप्त होने वाली आय के माध्यम से अपनी आजीविका को संदर्भित करती है। देश में कृषकों के लिए सहायता प्रदान करने हेतु तथा कृषि क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा कई प्रकार के महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

बताते चलें कि ऐसे किसान जिनके पास कृषि करने हेतु पर्याप्त वाहन नहीं है जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन सभी के लिए देश विभिन्न राज्यों में कृषि यंत्र सब्सिडी योजना को चलाया जा रहा है।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना एक ऐसी योजना है जो किसानों के लिए कृषि संबंधित यंत्र खरीदने के लिए सरकारी तौर पर विशेष अनुदान प्रदान करती है जिसके चलते अब किसान बहुत ही सरलता के साथ इन्हें खरीद सकते हैं और अपने उपयोग में ला सकते हैं।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2025

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना उन किसानों के लिए काफी कारगर साबित होने वाली है जो किसान माध्यम वर्गीय हैं तथा कम पृष्ठभूमि पर कृषि करते हैं। अब ऐसे किसानों का ट्रैक्टर, सीड ड्रिल ,कल्टीवेटर ,थ्रेसर इत्यादि विभिन्न प्रकार के कृषि संबंधित वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकेगा।

जैसा कि हमने बताया है कि यह योजना अलग-अलग राज्य में अलग-अलग प्रकार से चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत इसमें विशेष नियमों को भी शामिल किया गया है। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के बारे में संक्षिप्त रूप से जानते हैं।

Krishi Yantra Subsidy 2025 Overview

मंत्रालय का नामकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
योजना का नामकृषि यंत्र सब्सिडी योजना
योजना की शुरुआतवर्ष 2022
संचालककेंद्र सरकार
कृषि यंत्रट्रैक्टर, सीड ड्रिल ,कल्टीवेटर ,थ्रेसर इत्यादि
उद्देश्यदेश में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना
लाभार्थीसमस्त पात्र किसान
सब्सिडी50% से लेकर 80% तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://farmer.mpdage.org

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए पात्रता मापदंड

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड रखे जाते हैं:-

  • जिस राज्य में यह योजना संचालित है केवल उसी राज्य के किसानों के लिए पात्र किया जाता है।
  • कृषक के नाम पर कृषि करने योग्य भूमि होनी चाहिए जिसके दस्तावेज भी उसके पास सुरक्षित हो।
  • इस योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से मध्यम वर्गीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले किसानों के लिए प्राथमिकता दी जाती है।
  • किसान ने पिछले 7 वर्षों में किसी भी प्रकार की संबंधित योजना से लाभ न लिया हो।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना में कितना मिलेगा अनुदान

देश के विभिन्न राज्यों में चलाई जा रही कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत किसानों के लिए अलग-अलग प्रकार के वाहन खरीदने हेतु अलग-अलग प्रकार की सब्सिडी का लाभ प्रदान करवाया जाता है। अगर हम सामान्य तौर पर सरकारी अनुदान की बात करें तो यह है 50% से लेकर 80% तक अधिकतम रूप से हो सकता है।

उदाहरण तौर पर अगर पात्र किसान 10 लाख रुपए तक का ट्रैक्टर खरीदते हैं तो उनके लिए केवल ₹200000 तक की लागत व्यय करनी होगी इसके अलावा 80% अनुदान के आधार पर 8 लाख रुपए तक सब्सिडी के रूप में उनके लिए प्रदान किए जाएंगे।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के फायदे

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के फायदे किसानों के लिए निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस योजना के अंतर्गत किसानों के लिए अब अपनी कृषि संबंधित वाहनों को खरीद पाना आसान होगा।
  • कृषि के पर्याप्त वाहन उपलब्ध हो जाने के बाद किसानों के लिए कृषि करने में भी राहत होगी।
  • देश के अब सभी क्षेत्रों में कृषि में विकास हो सकेगा और किसान की आर्थिक स्थिति भी सुधर पाएगी।
  • किसानों के लिए कृषि करने में विशेष प्रोत्साहन भी मिल सकेगा।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

जो किसान नीचे उपलब्ध करवाए गए चरणों का पालन विधिवत रूप से करते हैं उन सभी के आवेदन कृषि यंत्र सब्सिडी योजना में सबमिट हो सकेंगे:-

  • सबसे पहले राज्य के विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचकर पंजीकरण करने की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होगी।
  • पंजीकरण कंप्लीट हो जाता है तो अगले चरण में आवेदन पत्र को भरना होगा।
  • आवेदन पत्र भरने के साथ ही किसान के दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
  • सभी प्रकार की जानकारी पूरी हो जाने के बाद आवेदन को जमा करन दे इस प्रकार से आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।

FAQs

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना में सब्सिडी कैसे मिलती है?

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत किसानों के लिए सब्सिडी ऑनलाइन माध्यम से उनके खातों में भुगतान की जाती है।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का उद्देश्य क्या है?

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का उद्देश्य किसानों के लिए सहायता प्रदान करना और देश में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की अधिक डिटेल कहां से जाने?

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की अधिक डिटेल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से जान सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram