Kakshpal Vacancy 2025: 10वी पास कक्षपाल भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

अगर आप 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं तो आज हमारे पास आपके लिए एक ऐसी शानदार भर्ती की जानकारी है जिसमें वेतन काफी उत्कृष्ट है। हम आपको बता दें कि सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले झारखंड के युवाओं के लिए यह एक नया मौका आया है।

दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस नई भर्ती के लिए घोषणा की गई है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 1700 से भी ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। हम आपको बता दें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 7 नवंबर से लेकर 8 दिसंबर तक चलेगी।

अगर आपको जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह पोस्ट पढ़ सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में हम यह बताएंगे कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क और आवेदन प्रक्रिया क्या रहने वाली है।

कक्षपाल भर्ती 2025

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कक्षपाल की नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। इस प्रकार से हम आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों ही अपना आवेदन जमा करने के लिए योग्य माने गए हैं। इस तरह से गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तहत यह भर्ती करवाई जाने वाली है।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के अंतर्गत 1733 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। तो इस भर्ती के माध्यम से पुरुषों के लिए 1634 पद निर्धारित किए गए हैं और महिलाओं के लिए 64 पद रखे गए हैं। आवेदन देने की प्रक्रिया ऑनलाइन 7 नवंबर से शुरू की जाएगी जो 8 दिसंबर तक चलेगी।

Kakshpal Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामझारखंड कर्मचारी चयन आयोग
भर्ती का नामकक्षपाल भर्ती
पद1733
आयु सीमा18 वर्ष से 25 वर्ष तक
शिक्षा योग्यता10वी पास
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा
शारीरिक योग्यतालंबाई 160 सेंटीमीटर, सीना 81 सेंटीमीटर,
आवेदन शुल्क100 रूपए
सैलरी₹19,900 से ₹63,200 तक
प्रारंभिक तिथि7 नवंबर 2025
अंतिम तिथि8 दिसंबर 2025
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jssc.jharkhand.gov.in/

कक्षपाल भर्ती के लिए आयु सीमा

जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन जमा करने के लिए जरूरी है कि युवा निम्नलिखित आयु के तहत आते हों-

  • युवा की उम्र जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के लिए कम से कम 18 साल तक होनी चाहिए।
  • •जबकि इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 25 साल तक निर्धारित की गई है।
  • एक्स सर्विसमैन, होमगार्ड, सहायक पुलिस से संबंधित युवाओं को आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है जो आरक्षित श्रेणी से अलग है।
  • आयु सीमा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको कक्षपाल भर्ती के नोटिफिकेशन को एक बार चेक कर लेना चाहिए।

कक्षपाल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा कक्षपाल भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता कुछ इस प्रकार से तय की गई है-

  • युवा ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा शिक्षा संस्थान से दसवीं कक्षा पास कर ली हो।
  • शैक्षणिक योग्यता की और व्यापक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप एक बार जेएसएससी कक्षपाल वैकेंसी के नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

कक्षपाल भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता

इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता से संबंधित जानकारी कुछ इस प्रकार से है-

  • •सामान्य पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों की लंबाई 155 सेंटीमीटर तक रखी गई है।
  • महिलाओं की लंबाई इस भर्ती के लिए 148 सेंटीमीटर तक रखी गई है।
  • सामान्य पुरुष उम्मीदवारों का सीना फूलने के पश्चात कम से कम 81 सेंटीमीटर तक होना चाहिए और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति हेतु 79 सेंटीमीटर तक सीना फूलना चाहिए।
  • पुरुषों को 1600 मीटर की दूरी 6 मिनट में पूरी करनी पड़ेगी और महिलाओं को 10 मिनट का समय दौड़ पूरी करने के लिए दिया जाएगा।

कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

जेएसएससी कक्षपाल भर्ती परीक्षा शुल्क झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा कक्षपाल भर्ती के लिए जो आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है इसका विवरण कुछ इस प्रकार से है-

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जेएसएससी कक्षपाल भर्ती की परीक्षा का शुल्क 100 रूपए का रखा गया है।
  • वहीं झारखंड के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क मात्र 50 रूपए का तय किया गया है।

कक्षपाल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

जेएसएससी पक्षपाल भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन जमा करेंगे इन सबको आयोग के द्वारा लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस तरह से हम आपको बता दें लिखित परीक्षा के बाद पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

तो इस तरह से फिर अगले चरण के अंतर्गत दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे और फिर मेडिकल परीक्षण करवाया जाएगा। इस प्रकार से फिर सभी योग्य उम्मीदवारों को कक्षपाल के पद पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा।

कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आपको जेएसएससी कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको जो चरण अपनाने हैं इनका विवरण नीचे दिया गया है-

  • सबसे शुरुआत में आपको झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर चले जाना है। ‌
  • अब आपको होम पेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर जेकेसीई 2025 वाला लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से अब आपको यहां पर पंजीकरण की प्रक्रिया को सही प्रकार से पूरा कर लेना है।
  • आगे आपको पंजीकरण संख्या और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर और ईमेल आईडी पर प्राप्त हो जाएगा।
  • अब आपको लॉगिन कर लेना है और इस प्रकार से आपको जेएसएससी कक्षपाल भर्ती का आवेदन पूरा भर लेना है।
  • आवेदन फॉर्म भर लेने के बाद फिर आपको परीक्षा के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर देना है।
  • अब आपको आगे अपने हस्ताक्षर और साथ में अपनी फोटो को भी अपलोड करके फॉर्म जमा करना है।
  • आपको यहां पर कक्षपाल भर्ती के आवेदन का प्रिंट निकालकर भविष्य में प्रयोग करने के लिए संभाल कर रख लेना है।

FAQs

कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होने वाली है?

इसके अंतर्गत आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होकर 8 दिसंबर तक प्रारंभ रहेगी।

कक्षपाल भर्ती के तहत कितना वेतन मिलेगा?

सभी चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 2 के अनुसार ₹19,900 से लेकर ₹63,200 तक का वेतन प्राप्त होगा।

कक्षपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या रखी जाएगी?

उम्मीदवारों का चयन करने के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जैसे चरण रखे जाएंगे।

Leave a Comment

Join Telegram