इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन घोषित हुआ है। इस तरह से जो भी योग्य अभ्यर्थी हैं वे अपने आवेदन को अब जमा कर सकते हैं। इस प्रकार से इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन संबंधित वेबसाइट के माध्यम से ही जमा कर सकते हैं।
तो यहां आपको हम यह भी बता दें कि इस भर्ती के अंतर्गत 1266 पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से प्रारंभ है। इस प्रकार से उम्मीदवार अब अपने आवेदन को जमा करके यह शानदार नौकरी हासिल कर सकते हैं।
अगर आपको इंडियन नेवी भर्ती की जानकारी चाहिए तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपकी सहायता कर सकता है। आज आपको इस लेख में हम बताएंगे कि भारतीय नेवी ने इस भर्ती हेतु पात्रता, आयु सीमा, वेतनमान, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया क्या निर्धारित की है। तो सारी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने हेतु यह आर्टिकल आपको आखिर तक पढ़ना पड़ेगा।
Indian Navy Recruitment 2025
भारतीय नेवी ने सिविलियन ट्रेड्समैन यानी ग्रुप सी के पदों हेतु आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। ऐसे में हम आपको बता दें कि इसके अंतर्गत 1266 उम्मीदवारों को भारतीय नेवी में काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस तरह से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो चुकी है।
जो भी अभ्यर्थी अपने आवेदन जमा करना चाहते हैं वे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपना आवेदन दे सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम यह भी बता दें कि इंडियन नेवी में काम करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। तो इसलिए आपको लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
इंडियन नेवी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
अगर आपको भारतीय नेवी में नौकरी प्राप्त करनी है तो ऐसे में आप अपना आवेदन तभी जमा कर सकते हैं जब आप नीचे बताई गई सारी शैक्षणिक पात्रता को पूरा करेंगे –
- जरूरी है कि अभ्यर्थी ने दसवीं कक्षा भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा बोर्ड से पास की हो।
- ग्रुप सी के पदों हेतु आवेदन जमा करने हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
इंडियन नेवी भर्ती के लिए आयु सीमा
इंडियन नेवी की भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आयु सीमा से जुड़ी हुई जानकारी निम्नलिखित दी गई है –
- इंडियन नेवी ग्रुप सी पदों हेतु अनिवार्य है कि उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 25 साल तक हो।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को इस भर्ती के अंतर्गत 5 साल की छूट प्रदान की गई है।
- जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- जो उम्मीदवार दिव्यांग है इन सबको 10 साल की छूट अधिकतम आयु सीमा में प्राप्त होगी।
इंडियन नेवी भर्ती के तहत वेतन
जितने भी उम्मीदवार सिविलियन ट्रेड्समैन ग्रुप सी के पदों पर इंडियन नेवी के द्वारा चयन किए जाएंगे इन सबको हर महीने अच्छा वेतन मिलेगा। इस प्रकार से अभ्यर्थियों को योग्यता और अनुभव के आधार पर हर महीने 19,900 रूपए से लेकर 63,200 रूपए की सैलरी प्राप्त होगी।
इंडियन नेवी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार इंडियन नेवी भर्ती के अंतर्गत अपने आवेदन पत्र भली भांति भरकर जमा करेंगे इन सबके आवेदनों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को फिर लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
तो सभी चयनित किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में अवश्य उपस्थित होना होगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान और तर्क, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, क्वानटेटिव एप्टीट्यूड जैसे विषयों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे। तो इस तरह से यह लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी जोकि भारतीय नेवी द्वारा 100 अंकों की रखी जाएगी।
इंडियन नेवी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
इंडियन नेवी भर्ती के अंतर्गत आपको यदि आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको पूरा तरीका कुछ इस प्रकार से विधिपूर्वक अपनाना होगा –
- सर्वप्रथम आपको इंडियन नेवी भर्ती के आवेदन को जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिविलियन ट्रेड्समैन से संबंधित एक लिंक दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन करने के लिए एक नया पृष्ठ आएगा।
- यहां पर आपको स्वयं से संबंधित विवरण जैसे कि आपका नाम, आपकी जन्म की तिथि, ईमेल और पासवर्ड आदि को लिखना है और लॉगिन करना है।
- आगे आपको अपनी सारी व्यक्तिगत और शैक्षणिक एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को इंडियन नेवी आवेदन फार्म में भरना है।
- अब जो भी दस्तावेज भारतीय नेवी ने इस भर्ती के लिए अनिवार्य किए हैं आपको इन सबको अपलोड कर देना है।
- आखिर में अपना आवेदन पत्र आपको जमा करके फिर इसका एक प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।


