Home Guard Vacancy 2025: होमगार्ड भर्ती का 7वी 10वी पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

कम पढ़ाई करने वाले ऐसे उम्मीदवार जो की होमगार्ड की जॉब करना चाहते हैं उन सभी उम्मीदवारों के लिए होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन आ गया है वह सभी अब होमगार्ड की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इसके लिए सभी उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा। नौकरी में उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी मिलेगी और सरकारी नौकरी होने की वजह से एक अच्छी सैलरी प्राप्त होगी।

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू होने वाली है और यह 7 नवंबर 2025 तक चालू रखी जाएगी यानी कि सभी उम्मीदवारों को कुछ दिन आवेदन को लेकर इंतजार करना होगा और उसके बाद में बताए जाने वाले समय के अनुसार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

होमगार्ड भर्ती 2025

होमगार्ड की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवा लेने के बाद में कुल 510 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीण गृह रक्षक के 467 रिक्त पद तय किए गए हैं और शहरी गृह रक्षक के 43 रिक्त पद तय किए गए हैं। यह भर्ती उम्मीदवारों के लिए झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से निकाली गई है। और सभी उम्मीदवारों को ही इस भर्ती में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

वही भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति सिमडेगा, बोलबा, पाकरटांड, बानो, कोलेबिरा, ठेठई टांगर, कुरडेग, बॉसजोर, केरसई, जलडेगा प्रखंड में की जाएगी। जो उम्मीदवार समय अनुसार आवेदन करेंगे सभी को एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन से जानकारी हासिल करके योग्यता जरूर चेक करनी है और फिर आवेदन की प्रक्रिया को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन करना है।

Home Guard Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामझारखंड गृह रक्षा वाहिनी विभाग
भर्ती का नामहोमगार्ड भर्ती 2025
पद का नामग्रामीण गृह रक्षक, शहरी गृह रक्षक
योग्यता10वीं कक्षा पास
कुल पद510
आवेदन प्रारम्भ24 अक्टूबर 2025
अंतिम तिथि7 नवंबर 2025
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://simdega.nic.in/

होमगार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा

होमगार्ड भर्ती के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष की आयु तय की गई है तो 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में ही उम्मीदवार की आयु होनी चाहिए। आयु की गणना के लिए निर्धारित तारीख 1 जनवरी 2025 है ऐसे में इस तारीख को आधार बनाकर आवेदन करने से पहले ही आयु की गणना ज़रूर करें।

होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

ग्रामीण होमगार्ड के पद के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार ने 7वीं कक्षा जरूर पास की हुई होनी चाहिए। शहरी होमगार्ड के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग रखी गई है जिसमें उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए। इस शैक्षणिक योग्यता के अलावा ग्रामीण और शहरी दोनों के पदों के लिए उम्मीदवार ने उच्चतर संबंधित की पढ़ाई भी की हुई होनी चाहिए।

होमगार्ड भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा हिंदी राइटिंग परीक्षा का भी आयोजन होगा वहीं शहरी होमगार्ड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को तकनीकी दक्षता की परीक्षा में भी शामिल होना होगा। चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से जरूर पढ़े।

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को 200 रूपये का करना होगा क्योंकि 200 रूपये का आवेदन शुल्क रखा गया है और यह आवेदन शुल्क भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी करते समय क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड नेट बैंकिंग यूपीआई आदि में से किसी के भी माध्यम जमा करना होगा।

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को सर्च करें।
  • अब आधिकारिक वेबसाइट को खोलकर आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए प्रत्येक जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म में भी जानकारी मांगी जाएगी तो एप्लीकेशन फॉर्म में भी जानकारी को दर्ज करें।
  • इतना करने के बाद 200 रूपये के आवेदन शुल्क की राशि का भुगतान कर देना है।
  • अब फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकलवाना है तथा फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार से होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन होगा।

FAQs

होमगार्ड की भर्ती कब निकलेगी?

होमगार्ड की भर्ती आ चुकी है और आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

क्या झारखंड में होमगार्ड की भर्ती 2025 में निकली है?

जी हां 2025 में झारखंड में होमगार्ड की भर्ती निकली है।

होमगार्ड में भर्ती होने के लिए क्या करना पड़ेगा?

इसके लिए सबसे पहले होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और फिर चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

2 thoughts on “Home Guard Vacancy 2025: होमगार्ड भर्ती का 7वी 10वी पास के लिए नोटिफिकेशन जारी”

Leave a Comment

Join Telegram