High Court Bharti 2025: 12वीं पास हाई कोर्ट भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर है और खबर यह है कि हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रुप सी के रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए भर्ती निकाली गई है और साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी चालू कर दी गई है जिसके चलते वर्तमान समय में उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और यह आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर 2025 तक चलेगी।

इस भर्ती के माध्यम से 111 खाली पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा वही एक बार जिन भी उम्मीदवारों का चयन हो जायेगा उन सभी को एक बढ़िया मंथली सैलरी प्रदान की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती को लेकर तैयारी कर रहे हैं और इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वह योग्यता को चेक करें और अंतिम तारीख को ध्यान में रखते हुए अंतिम तारीख से पहले कभी भी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें।

High Court Bharti 2025

हाई कोर्ट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करके महिला उम्मीदवारो और पुरुष उम्मीदवारो दोनों को ही इस भर्ती में शामिल होने को लेकर आमंत्रित किया गया है। ऐसे में दोनों ही समय पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे जो भी आवेदन करना चाहते हैं आधिकारिक नोटिफिकेशन के पीडीएफ को अपने डिवाइस में एक बार जरूर डाउनलोड करें और संपूर्ण जानकारी को हासिल करने के बाद ही आवेदन करें।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आयु सीमा

हाई कोर्ट भर्ती के आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष है तो उम्मीदवारों की आयु इसी अनुसार होनी चाहिए। लेकिन यदि किसी उम्मीदवार की आयु 37 वर्ष से ज्यादा है और वह आरक्षित वर्ग से है तो ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को अधिकतम आयु में कुछ वर्ष की छूट भी मिलेगी। आयु की गणना करने के लिए उम्मीदवार 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर आयु की गणना करें।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन हेतु 12वीं कक्षा पास रखी गई है तो उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से 12वीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए साथ ही उम्मीदवार को इंग्लिश में शॉर्टहैंड और टाइपिंग आनी चाहिए इंग्लिश शॉर्ट हैंड में स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। अन्य संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी जरूर पढ़ें।

हाई कोर्ट भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

पटना हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा जिसमें पहले लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा और सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट भी देना होगा। अभी लिखित परीक्षा की तारीख जारी नहीं की गई है लेकिन आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि आगे तारीख बता दी जाएगी।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क अनारक्षित ईडब्ल्यूएस, एबीसी, और बीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1100 रखा गया है और एससी एसटी तथा ओएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹550 है। आवेदन करते समय प्रत्येक उम्मीदवार को ध्यानपूर्वक इस आवेदन शुल्क की राशि का भी भुगतान जरूर करना है।

हाई कोर्ट भर्ती के तहत वेतमान

इस भर्ती के आयोजन के जरिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 4 के हिसाब से 25,500 रूपये से लेकर 81,100 रूपये तक की सैलरी प्रत्येक महीने प्रदान की जाएगी। ‌

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब भर्ती के लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और पूरी जानकारी को जाने।
  • फिर आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करें तथा सभी ज़रूरी जानकारियों को दर्ज़ करे।
  • दस्तावेज में प्रत्येक उम्मीदवार को पासपोर्ट साइज फोटो हस्ताक्षर तथा अन्य को अपलोड कर देना है।
  • अब फॉर्म को पूरा चेक करना है और आवेदनशुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • इस तरीके से सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं समस्या आने पर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से भी आवेदन करवाया जा सकता है।

Leave a Comment

Join Telegram