Head Constable Vacancy 2025: हेड कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन की घोषणा की गई है और जो युवा दिल्ली पुलिस में जाना चाहते हैं इनके लिए यह एक बड़ा मौका है। इस भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से भर्ती का नोटिफिकेशन प्रकाशित किया गया है।

इस तरह से हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए 552 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। तो महिला और पुरुष दोनों ही योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन इस भर्ती के लिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आप सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 15 अक्टूबर तक अवश्य जमा कर दें क्योंकि यह इसकी अंतिम तारीख है।

अगर आपको हेड कांस्टेबल भर्ती के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो इसके लिए हमारा आज का यह आर्टिकल आपको अंत तक पढ़ना होगा। इस लेख में हम आपको हेड कांस्टेबल भर्ती की शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण जानकारी बताएंगे।

हेड कांस्टेबल भर्ती 2025

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि एसएससी के द्वारा घोषित किए गए इस विज्ञापन के अनुसार कुल 552 पदों पर उम्मीदवारों को आवेदन देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस तरह से इस भर्ती के माध्यम से 370 पद पुरुषों के लिए रखे गए हैं और 182 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार आवेदन जमा करना चाहते हैं वे 15 अक्टूबर तक रात के 11 बजे से पहले-पहले अप्लाई कर सकते हैं। ‌

यहां पर आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि यदि आपने अपने आवेदन में कोई गलती कर दी है तो आप इसमें भी सुधार कर सकते हैं। तो इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को 23 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक के बीच का समय दिया जाएगा।

Head Constable Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामकर्मचारी चयन आयोग
भर्ती का नामहेड कांस्टेबल भर्ती 2025
योग्यता12वी पास के लिए
रिक्त पद552
वेतन₹25,500/-
आवेदन प्रारम्भ24 सितम्बर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2025
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.gov.in/

हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इन्हें शुल्क का भुगतान कुछ इस तरह से करना होगा:-

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए 100 रूपए का शुल्क चुकाना पड़ेगा।
  • जबकि ऐसे उम्मीदवार जो पूर्व सैनिक, महिला, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के तहत आते हैं तो इन्हें आवेदन फीस जमा नहीं करनी होगी।
  • सारे आवेदनकर्ता अपनी फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन तरीके का इस्तेमाल करके ही कर सकते हैं।

हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा

हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए जो आवेदन जमा करने के इच्छुक उम्मीदवार हैं इन सबको निम्नलिखित दी गई आयु सीमा की पात्रता को पूरा करना होगा:-

  • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 साल तक हो।
  • वहीं इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 27 साल तक तय की गई है।
  • उम्मीदवारों की आयु की गिनती 1 जुलाई साल 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता

अगर आप हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जिन शैक्षिक योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा वे कुछ इस प्रकार से हैं:-

  • आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या शिक्षा संस्थान से 12वीं कक्षा पास कर ली हो।
  • उम्मीदवार ने 12वीं में विज्ञान और गणित जैसे विषय में पढ़ाई की हो।
  • साथ में उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए क्योंकि उम्मीदवारों को तकनीकी पद पर काम मिलेगा।

हेड कांस्टेबल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए सभी आवेदन देने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न प्रकार के चरणों में शामिल होना पड़ेगा। तो हम आपको बता दें कि सबसे पहले तो उम्मीदवारों को सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

सीबीटी की इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। तो इस तरह से हर सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा और गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक कटेंगे। यहां पर आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि इस परीक्षा का जो स्तर होगा वह 12वीं कक्षा के अनुरूप होगा जिसके लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

इस प्रकार से जो उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा में सफल हो जाएंगे इन्हें फिर आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए जाना होगा। तो इसके पश्चात फिर उम्मीदवारों को ट्रेड अथवा कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा।

आगे फिर अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। तो जो भी उम्मीदवार इन सारे चरणों को पास कर लेंगे इन सबका नाम अंतिम मेरिट लिस्ट में सम्मिलित किया जाएगा।

हेड कांस्टेबल भर्ती के तहत वेतन

हेड कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत जो उम्मीदवार नियुक्त किए जाएंगे इन सबको हर महीने वेतन और दूसरे भत्ते भी मिलेंगे। आपको हम यह जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों को लेवल 4 पे स्केल के अनुसार मासिक 25500 रूपए से लेकर 81100 रुपए की सैलरी मिलेगी।

तो इस प्रकार से हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत उम्मीदवारों को केंद्र सरकार की तरफ से कई प्रकार के भत्ते और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा। यह पद ना सिर्फ आर्थिक रूप से अत्यधिक आकर्षक है बल्कि उम्मीदवारों के लिए स्थाई भविष्य बनाने के लिए भी लाभदायक है।

हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

जो इच्छुक उम्मीदवार हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो वह कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित चरणों का इस्तेमाल करके अप्लाई कर सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम आपको कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • यहां पर अब आपको हेड कांस्टेबल भर्ती का लिंक ढूंढ कर फिर इसे दबाना है।
  • इतना करते ही आपके सामने हेड कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन आएगा जिसे आपको पढ़ना है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित करना है।
  • आगे आपको अप्लाई नाऊ वाला बटन दबाना है और यदि आप पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • इसके बाद फिर आपको लॉगिन करने वाला बटन दबाना है और आवेदन फार्म में प्रत्येक पूछी गई जानकारी को लिखना है।
  • फॉर्म भर लेने के बाद फिर आपको ध्यान पूर्वक अपने सभी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • अब आगे आपको अपनी श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस को ऑनलाइन जमा कर देना है।
  • अंत में आपको सारा विवरण जांच लेना है और इसके बाद अपना आवेदन पत्र जमा करके इसका प्रिंट निकाल लेना है।

FAQs

हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कहां कर सकते हैं?

इस भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवार अपना आवेदन स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

मैं कब तक हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन जमा कर सकता हूं?

आप हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए अपना आवेदन 15 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने हेड कांस्टेबल पद के लिए अधिकतम आयु कितनी रखी है?

आयोग की तरफ से हेड कांस्टेबल पद हेतु अधिकतम उम्र 27 साल रखी गई है।

Leave a Comment

Join Telegram