इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अधिसूचना को जारी करवाया गया है। इस अधिसूचना के अनुसार एग्जीक्यूटिव के 348 पदों की भर्ती को पूरा करवाया जाने वाला है जिसके लिए महिला तथा पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
बताते चलें की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से शुरू करवाया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो अपनी योग्यताओं के आधार पर इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं वह इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कंप्लीट कर सकते हैं।
भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही उम्मीदवारों के द्वारा निरंतर आवेदन दिए जा रहे हैं। जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार यह आवेदन प्रक्रिया केवल 29 अक्टूबर 2025 तक ही चलने वाली है इसके बाद आवेदन का कार्य बंद कर दिया जाएगा।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025
भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद उम्मीदवारों के द्वारा गतिशीलता के साथ आवेदन किए जा रहे हैं इसके अनुरूप ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस बार की भर्ती में उम्मीदवारों के बीच प्रतियोगिता स्तर काफी अधिक होने वाला है।
उच्च प्रतियोगिता स्तर के साथ भर्ती में आरक्षण सुविधा को भी लागू किया गया है जिसके अंतर्गत ओबीसी के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए विशेष प्रकार का आरक्षण दिया जाएगा जिसके चलते उन्हें अन्य श्रेणियां के उम्मीदवारों की तुलना में भर्ती में सफलता प्राप्त करने की अधिक अवसर होंगे।
Gramin Dak Sevak Recruitment 2025 Overview
| विभाग का नाम | इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (IPPB) |
| भर्ती का नाम | ग्रामीण डाक सेवक भर्ती |
| पद का नाम | ग्रामीण डाक सेवक एग्जीक्यूटिव |
| योग्यता | 10वी, 12वी पास |
| कुल पद | 348 |
| आवेदन प्रारम्भ | 09 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 29 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ippbonline.bank.in/ |
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए योग्यताएं
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए योग्यता निम्न प्रकार से हैं:-
- इस भर्ती के अंतर्गत भारतीय मूल निवासी किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- बेसिक तौर पर उनकी शैक्षिक योग्यता कक्षा दसवीं तथा 12वीं होना अनिवार्य है।
- इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी भी यूनिवर्सिटी के द्वारा मान्यता प्राप्त ग्रेजुएशन की डिग्री भी होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के लिए बेसिक कंप्यूटर ज्ञान होना भी जरूरी है।
- अधिक योग्यता संबंधी विवरण जानने के लिए भर्ती का जारी नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के एग्जिक्यूटिव पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करवाया जा रहा है जिसके तहत आवेदन करते समय उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आवेदनशुल्क का भुगतान करना भी बहुत ही जरूरी होगा।
बताते चलें कि अनारक्षित श्रेणियां के लिए यह आवेदनशुल्क 750 रुपए तय किया गया है इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित श्रेणियां के अंतर्गत आते हैं उन सभी के लिए आवेदन शुल्क में छूट भी प्रदान करवाई जा रही है।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आयु सीमा
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न प्रकार से आरक्षित है:-
- ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है।
- 20 वर्ष से लेकर अधिकतम 35 वर्ष तक की उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए योग्य है।
- आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार करवाई जा रही है।
- आरक्षित श्रेणियां के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी छूट का प्रावधान भी किया गया है।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती के अंतर्गत एग्जीक्यूटिव पदों के लिए चयन प्रक्रिया को बहुत ही आसान तरीके से पूरा करवाया जाने वाला है जिसके लिए ना तो किसी भी प्रकार की विशेष लिखित परीक्षा होगी और ना ही उम्मीदवारों के लिए कोई जटिल तैयारी करने की आवश्यकता है।
बताते चलें की भर्ती की चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से योग्यता आधारित होने वाली है जिसके तहत उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर मेरिट को तैयार करवाया जाएगा। मेरिट में शामिल उम्मीदवारों के लिए डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन या फिर बेसिक इंटरव्यू के माध्यम से पद नियुक्त किया जा सकता है।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- आधिकारिक पोर्टल पर पहली बार आए हैं तो व्यक्तिगत जानकारी के अनुसार पंजीकरण कंप्लीट करें।
- पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हुए आगे पहुंचे।
- अब ऑनलाइन पेज पर भर्ती का फॉर्म खुलेगा उसमें पूरी जानकारी भरनी होगी।
- ऑनलाइन फॉर्म भरकर डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने जरूरी होंगे।
- इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- अंततः आवेदन पूरा हो जाएगा जिसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
FAQs
ग्रामीण डाक सेवक एग्जीक्यूटिव पदों के लिए वेतनमान क्या है?
ग्रामीण डाक सेवक एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए प्रतिमाह ₹30000 तक का वेतनमान दिया जाएगा।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में आरक्षण का फायदा क्या है?
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में आरक्षण का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आरक्षित श्रेणियां के उम्मीदवारों के लिए अनारक्षित श्रेणियां की तुलना में कम अंकों के आधार पर भी सिलेक्ट किया जा सकता है।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में आरक्षित श्रेणी के लिए आयु सीमा में कितनी छूट है?
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में आरक्षित श्रेणी के लिए आयु सीमा में तीन से पांच वर्ष तक की छूट दी जा रही है।


