Gold Rate Today: इतना महंगा हुआ सोना, आज के नए रेट जारी

सोना चांदी के भाव काफी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं और ऐसे में हम आपको बता दें कि दिल्ली के सराफा बाजार में इन दोनों धातुओं ने काफी ज्यादा धूम मचा रखी है। ऐसे में हम आपको बता दें कि मंगलवार को सोने का भाव 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर चला गया था।

मंगलवार वाले दिन अचानक से सोने की कीमत में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली। आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि 10 ग्राम सोने की कीमत मंगलवार को 1.30 लाख रुपए से भी ऊपर पहुंच गई है।

इसी प्रकार से हम आपको बता दें कि चांदी 1.80 लाख रुपए प्रति 1 किलो तक पहुंच गई थी। तो देखा जाए अगर यही रफ्तार जारी रहती है तो ऐसी संभावना है कि दीपावली तक चांदी की कीमत 2 लाख रुपए का आंकड़ा छू सकती है। ऐसे में आपको भी सोना और चांदी के इन दामों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको सोने के नए मूल्य के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि चांदी का ताजा भाव अब कितना हो गया है। इसलिए यदि आपको इन दोनों धातुओं के मूल्य के बारे में प्रत्येक जानकारी चाहिए तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना होगा।

सोने का भाव

इसी प्रकार से अगर हम चांदी का मूल्य देखें तो इसमें भी काफी बड़ी ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। यहां पर हम आपको बता दें कि 1 किलो चांदी का मूल्य 1.80 लाख रुपए तक पहुंच गया है। तो जो कमोडिटी विशेषज्ञ हैं इनका ऐसा कहना है कि अगर यही रफ्तार रहती है तो दिवाली तक उम्मीद है कि चांदी की कीमत 2 लाख रुपए तक पहुंच सकती है।

सोने और चांदी का मूल्य क्यों बढ़ा अचानक

सोने और चांदी का मूल्य अचानक से इसलिए बड़ा है क्योंकि धनतेरस से पहले ही इन दोनों की मांग बाजार में काफी बढ़ गई है। इस तरह से खुदरा खरीदार और ज्वेलर्स सोने और चांदी की भारी मांग कर रहे हैं।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक मंगलवार वाले दिन 99.9% तक शुद्ध सोना 2850 रुपए की वृद्धि के बाद 130800 रूपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

इसी प्रकार से हम आपको बता दें कि 99.5% तक की शुद्धता वाला गोल्ड 2850 रुपए तक बढ़ा और इसके बाद इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 130200 रूपए तक पहुंच गई।

सोने और चांदी के मूल्य में भी हुई ऐतिहासिक वृद्धि

सोने के अलावा चांदी के मूल्य में भी काफी ज्यादा बड़ी वृद्धि देखने को मिल रही है। आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि निरंतर 5 दिन तक चांदी में यह वृद्धि देखने को मिली। इस प्रकार से चांदी में 6000 रूपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है जिसके बाद सभी कर सहित इसकी कीमत प्रति एक किलो 185000 रूपए पर पहुंच गई है।

इस प्रकार से अगर हम पिछले सत्र की बात करें तो तब चांदी की कीमत में 34500 रुपए की वृद्धि देखने को मिली थी। तो इस वर्ष की शुरुआत के साथ ही इसमें 95300 रूपए की बढ़त देखने को मिल रही है। इसका सीधा सा अर्थ है कि इसकी कीमतों में 106% से भी अधिक वृद्धि हुई है।

इसके चलते कुछ विशेषज्ञों का ऐसा कहना है कि जिस हिसाब से चांदी की कीमत बढ़ रही है तो जल्द ही इसका मूल्य 2 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि त्यौहारों के अवसर पर चांदी की जो मांग बाजार में बढ़ रही है इसकी वजह से चांदी की कीमत अभी और बढ़ना संभव है।

ग्रामप्रति कैरेट सोने का भाव
10 ग्राम24k₹1,30,495/-
10 ग्राम22k₹1,18,800
10 ग्राम20k₹107,483
10 ग्राम18k₹97,230/-
10 ग्राम16k₹75,200/-

रुपया हुआ कमजोर विदेश में भी दिख रहा है प्रभाव

मौजूदा समय में चांदी और सोने की कीमत में जो वृद्धि देखने को मिल रही है इसका कारण व्यापारियों ने रुपए की कमजोरी को भी बताया है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि मंगलवार वाले दिन यह डॉलर के मुकाबले 12 पैसे गिरने के बाद 88.80 रुपए तक होने के बाद अपने सर्वकालिक निम्न स्तर पर पहुंच गया है।

भारत में ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी काफी ज्यादा मांग में हैं। तो इस तरह से हम आपको बता दें कि सोना 4179 डॉलर प्रति औंस को छूने के पश्चात फिर 4140 डॉलर पर पहुंच गया था।

इसी प्रकार से चांदी 53.50 डॉलर तक पहुंच गई थी और फिर इसमें थोड़ी सी गिरावट हुई थी जिसके बाद यह 51.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। विशेषज्ञों ने ऐसी संभावना जताई है कि दीपावली तक सोना व चांदी में काफी ज्यादा बड़ी वृद्धि देखने को मिलेगी।

FAQs

सोने का मूल्य कितना हो गया है?

इन दिनों सोने का मूल्य 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हो गया है।

बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत कितनी पहुंच गई है?

बाजार में एक किलो चांदी की कीमत 1.80 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है।

सोना चांदी में इतनी ज्यादा बढ़त क्यों हो रही है?

दरअसल त्यौहारों के समय सोने और चांदी की मांग ज्यादा बढ़ जाती है।

Leave a Comment

Join Telegram