अगर आप भी गरीबी रेखा या उससे नीचे के परिवार के अंतर्गत आते हैं तथा बिल्कुल फ्री में शौचालय बनवाना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही है फ्री शौचालय योजना में आवेदन करना बहुत जरूरी होगा।
बताते चलें कि यह योजना देश के ऐसे परिवारों के लिए शौचालय निर्माण हेतु आकर्षक वित्तीय राशि को प्रदान करती है जिसके चलते अब प्रत्येक परिवार अपने उपयोग के लिए शौचालय निर्माण करवा सकते हैं और खुले में शौच पर प्रतिबंधित हो सकते हैं।
फ्री शौचालय योजना देश में पिछले कई सालों से चलाई जा रही है जो अपनी कार्य विधि के आधार पर काफी सफल साबित हुई है। बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत अब तक करोड़ों की संख्या में पात्र परिवारों के लिए लाभ दिया जा चुका है तथा यह क्रम अभी भी जारी है।
फ्री शौचालय योजना रजिस्ट्रेशन
फ्री शौचालय योजना के अंतर्गत आवेदन से लेकर अन्य किसी भी प्रक्रिया में कोई शुल्क नहीं लगता है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन की सुविधा भी काफी अच्छे तरीके से व्यवस्थित की गई है जिसके अंतर्गत कोई भी आवेदक व्यक्ति ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से आवेदन जमा कर सकते हैं।
शौचालय योजना को आकर्षक और संतुलित बनाए रखने के लिए सरकार के द्वारा कुछ नियम एवं निर्देशों को भी अनिवार्य तौर पर लागू किया गया है जिसका पालन करना सभी आवेदको के लिए बहुत ही जरूरी होता है। आईए आज हम एक नजर में इस आर्टिकल के माध्यम से शौचालय योजना का पूरा विवरण जानते हैं।
Sauchalay Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | पेयजल एवं स्वच्छता विभाग |
| योजना का नाम | फ्री शौचालय योजना |
| योजना की शुरुआत | 2 अक्टूबर 2014 |
| उद्देश्य | भारत को स्वच्छ बनाना |
| पात्रता | राशन कार्ड धारक |
| आयु | 18 वर्ष से अधिक |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
| रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://sbm.gov.in |
फ्री शौचालय योजना के लिए पात्रता मापदंड
फ्री शौचालय योजना में जो पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं वे निम्न प्रकार से हैं।-
- भारत के किसी भी राज्य में रहने वाले मूल निवासी परिवारों के लिए ही योजना से लाभार्थी किया जा रहा है।
- परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो और राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
- घर में अभी तक शौचालय का निर्माण ना हो पाया हो और ना ही पहले योजना से लाभार्थी हुए हो।
- कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी का लाभ न लेता हो और ना ही परिवार आयकर दाता हो।
- आवेदक व्यक्ति परिवार का मुखिया हो तथा आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हो।
फ्री शौचालय योजना के तहत वित्तीय सहायता
जैसा कि हमने बताया है कि सरकारी निर्देश अनुसार चलाई जा रही फ्री शौचालय योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले व्यक्तियों के लिए पात्रता के आधार पर शौचालय निर्माण करवाने हेतु आकर्षक वित्तीय राशि प्रदान करवाई जाती है जो की अधिकतम ₹12000 तक की होती है।
₹12000 तक की इस वित्तीय राशि से शौचालय का निर्माण कार्य पूरा करवाना होता है। आवेदकों के लिए यह वित्तीय राशि दो किस्तों के माध्यम से प्रदान की जाती है जो की ₹6000 के रूप में उनकी पर्सनल खातों में ही ट्रांसफर होती है।
फ्री शौचालय योजना की विशेषताएं
फ्री शौचालय योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से है।-
- फ्री शौचालय योजना में आवेदन संबंधी कार्य ऑफलाइन के साथ डिजिटल भी किए जा रहे हैं।
- इस योजना के तहत महिला एवं पुरुष किसी के नाम पर भी शौचालय का लाभ दिया जा सकता है।
- योजना की प्रक्रिया गतिशील होने के चलते लोगों के लिए बहुत ही जल लाभ का प्रबंध किया जाता है।
- यह योजना लोगों के लिए बिना किसी जातिगत भेदभाव के उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर ही लाभ देती है।
- नए रूप से अलग हुए परिवारों के लिए भी यह योजना लाभ देने हेतु कार्यरत है।
फ्री शौचालय योजना में आवेदन के बाद लगने वाला समय
फ्री शौचालय योजना के अंतर्गत ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से आवेदन करने वाले लोगों के लिए आवेदन के बाद लाभ मिलने में भी कुछ समय लग सकता है। बताते चले कि आवेदन की वेरिफिकेशन के तौर पर यह लाभ अधिकतम 1 महीने के भीतर दिया जा सकता है अर्थात आवेदक के खाते में ₹6000 की पहली किस्त भेजी जाएगी।
फ्री शौचालय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
शौचालय योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया हेतु निम्न विधि का पालन करना अनिवार्य होगा।-
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को किसी भी डिजिटल डिवाइस में खोल लेना होगा।
- वेबसाइट ओपन हो जाती है तो होम पेज में व्यक्तिगत घरेलू उपयोगी (IHHL)अनुप्रयोग का विकल्प मिलेगा।
- इस विकल्प पर क्लिक क्लिक करना होगा जिसके बाद पंजीकरण करना आवश्यक होगा।
- अगर आप पहले से पंजीकृत है तो लॉगिन करें और फॉर्म तक पहुंचे।
- फॉर्म में मांगी गई अनिवार्य जानकारी को दर्ज करना होगा और डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद पूरी जानकारी को एक बार चेक करें और अंत में फाइनल सबमिट करने इस प्रकार से ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा।
FAQs
फ्री शौचालय योजना का उद्देश्य क्या है?
आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवारों के लिए बिल्कुल ही फ्री में शौचालय का निर्माण करवाना।
फ्री शौचालय योजना फॉर्म स्टेटस कैसे देखें?
फॉर्म जमा करने के बाद फॉर्म स्टेटस ऑनलाइन वेबसाइट से चेक किया जा सकता है।
फ्री शौचालय योजना कब से चलाई जा रही है?
फ्री शौचालय योजना 2 अक्टूबर 2014 से चलाई जा रही है।


