Forest Guard Vacancy 2025: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

छत्तीसगढ़ राज्य में फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दरअसल यह नोटिफिकेशन छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जगदलपुर वृत्त के तहत घोषित हुआ है। जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार वनरक्षक के पदों पर खेल कोटे के अंतर्गत भर्ती की प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

तो इस प्रकार से इस सीधी भर्ती के अंतर्गत महिला उम्मीदवारों के लिए दो रिक्त पद रखे गए हैं। ‌ऐसे में जो महिलाएं आवेदन जमा करना चाहती हैं तो वे अपना आवेदन 13 अक्टूबर तक जमा कर सकती हैं। इसके लिए आप सभी महिलाओं को अपना आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से ही भेजना होगा।

अगर आपको फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकतीं हैं। आज आपको हम वनरक्षक भर्ती के अंतर्गत बताएंगे आवेदन जमा करने हेतु शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, शारीरिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया के बारे में।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2025

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ वन विभाग की तरफ से विज्ञापन घोषित किया गया है। जानकारी के लिए बताते चलें कि यह भर्ती महिलाओं के लिए आई है और कुल 2 पदों पर महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा।

इस प्रकार से यहां पर हम जानकारी के लिए बताते चलें कि केवल वहीं महिलाएं आवेदन दे सकती हैं जिन महिलाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। तो हम आपको बता दें कि सभी इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन अंतिम तारीख 13 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक या फिर स्पीड पोस्ट के जरिए से जमा कर सकती हैं।

यहां पर आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि इस भर्ती की प्रक्रिया के जो पद हैं इनकी संख्या में कमी या फिर वृद्धि भी की जा सकती है। इस तरह से उन सभी नियमों का भी पालन भी किया जाएगा जो छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से निर्धारित किए गए हैं।

Forest Guard Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामवन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
भर्ती का नामफॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2025
योग्यता10वी पास
आयु सीमा18 से 40 वर्ष तक
सैलरी₹32,900/-
चयन प्रक्रियाप्रतियोगी परीक्षा
अंतिम तिथि13 अक्टूबर 2025
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://forest.cg.gov.in/

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के अंतर्गत जो शिक्षा योग्यता छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने तय की है इसके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है-

  • आवेदन देने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं कक्षा पास की हो।
  • महिला को 14 किलोमीटर की दूरी को पैदल चार घंटे में पूरा करना होगा।
  • इस तरह से आवेदन देने के लिए महिलाओं को तकनीकी योग्यता के अलावा शारीरिक मानदंडों पर भी पूरा उतरना पड़ेगा।
  • आवश्यक है कि महिला छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी हो क्योंकि वही पात्र मानी गई हैं।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा

जो महिलाएं वनरक्षक भर्ती के अंतर्गत अपना आवेदन जमा करना चाहती हैं तो इन्हें निम्नलिखित आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना पड़ेगा-

  • महिला की आयु न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल तक होनी आवश्यक है।
  • महिलाओं को अपनी आयु के प्रमाण हेतु अपने स्कूल का प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

जो उम्मीदवार फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट के अंतर्गत अपना आवेदन जमा करेंगे इन सबको प्रतियोगी परीक्षा में उपस्थित होना होगा। इस प्रकार से पात्रता रखने वाले उम्मीदवारों को चयन समिति की तरफ से आयोजित करवाई जाने वाली परीक्षा में भाग लेना पड़ेगा।

इस प्रकार से चयन प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी आपको डाक द्वारा या फिर विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। फिर जो उम्मीदवार चयन किए जाएंगे इन्हें 3 साल की परिवीक्षा अवधि के लिए नियुक्ति मिलेगी।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

जो भी महिलाएं फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के अंतर्गत आवेदन देने की इच्छुक हैं तो इन्हें ऑफलाइन तरीके का इस्तेमाल करके अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा करना होगा-

  • सर्वप्रथम आपको फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट भर्ती का आवेदन पत्र संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड कर लेना है।
  • अब आपको अपना फार्म पूरा भरना है और सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराकर इसमें संलग्न करना है।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र डाक वाले लिफाफे में डाल देना है।
  • आपको अपने आवेदन पत्र के साथ में जरूरी है कि 5 रुपए वाला डाक टिकट चिपका हुआ लिफाफा भी संलग्न करना होगा जिसमें आपके घर का पता लिखा हो।
  • अब आपको अपना आवेदन पत्र और सारे दस्तावेज स्पीड पोस्ट या फिर पंजीकृत डाक के जरिए से विभाग तक पहुंचा देना है।
  • ध्यान रहे कि आपका आवेदन 13 अक्टूबर की शाम के 5 बजे तक विभाग तक पहुंच जाना चाहिए क्योंकि बाद में आपका आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

FAQs

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि?

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर रखी है।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती हेतु आप अपना आवेदन ऑफ़लाइन तरीके से कर सकती हैं।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती किसके लिए आई है?

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती महिलाओं के लिए आई है।

Leave a Comment

Join Telegram