ईएमआरएस टीचर रिक्रूटमेंट के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। बता दें कि आदिवासी इलाकों में रहने वाले छात्रों को उचित शिक्षा प्रदान करने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं। इस तरह से हम आपको बताते चलें कि इसके पीछे सरकार का उद्देश्य उन सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है जो आदिवासी समुदाय से संबंध रखते हैं।
तो इस प्रकार से एकलव्य स्कूल भर्ती के अंतर्गत 7000 से भी अधिक पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इसलिए जो भी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो वे अपना आवेदन अब ऑनलाइन तरीके से दे सकते हैं। देखा जाए तो यह एक बड़ा अवसर है उन सभी उम्मीदवारों के लिए जो आदिवासी समुदाय के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ईएमआरएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी। इसके अलावा हम आपको आवेदन शुल्क, वेतनमान, शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी देंगे। इसलिए सारा विवरण जानने के लिए आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।
एकलव्य स्कूल भर्ती 2025
हमारी भारत सरकार आदिवासी समुदाय के बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान करना चाहती है। इसलिए सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की तरफ से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में आदिवासी बच्चों को शिक्षा दी जाती है। हम आपको बता दें कि साल 2025 के तहत शिक्षक और गैर शिक्षक पदों के लिए 7267 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
इस तरह से इस जारी की गई भर्ती के अनुसार प्रधानाचार्य, छात्रावास वार्डन, टीजीटी, पीजीटी, लेखाकार, महिला स्टाफ नर्स, क्लर्क और लैब अटेंडेड जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार 19 सितंबर से लेकर 23 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
EMRS New Recruitment Overview
| विभाग का नाम | एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय |
| भर्ती का नाम | एकलव्य स्कूल भर्ती |
| पद | 7000+ से अधिक पद |
| योग्यता | 10वी, 12वी पास |
| आयु सीमा | अधिकतम 50 वर्ष तक |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| आवेदन शुल्क | 2500/- रूपए |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://nests.tribal.gov.in |
एकलव्य स्कूल भर्ती के लिए पद विवरण
- प्रिंसिपल के पद के लिए 225 रिक्तियां रखी गई हैं।
- पीजीटी पद हेतु 1460 पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी।
- टीजीटी के लिए 3962 खाली पद रखे गए हैं।
- छात्रावास वार्डन हेतु 635 रिक्त पद हैं।
- महिला स्टाफ नर्स के 550 खाली पद है।
- लेखाकार पद हेतु 61 रिक्त पद हैं।
- क्लर्क के लिए 228 कुल रिक्त पद रखे गए हैं।
एकलव्य स्कूल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
जो भी उम्मीदवार आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान अपनी श्रेणी के मुताबिक कुछ इस तरह से जमा करना होगा-
- एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। परंतु उम्मीदवारों को 500 रूपए प्रोसेसिंग शुल्क के जमा करना जरूरी है।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को प्रिंसिपल पद के लिए 2000 रूपए का आवेदन शुल्क और 500 रूपए का प्रोसेसिंग शुल्क चुकाना होगा। तो कुल 2500 रूपए जमा करने होंगें।
- पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए उम्मीदवारों को 1500 रूपए आवेदन फीस और 500 रूपए प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा। कुल मिलाकर उम्मीदवारों को 2000 रूपए जमा करने पड़ेंगे।
- जबकि गैर शिक्षक पदों हेतु आवेदन शुल्क 1000 रुपए और प्रोसेसिंग शुल्क 500 रूपए का रखा गया है। इस तरह से उम्मीदवारों को 1500 रूपए का भुगतान करना होगा।
एकलव्य स्कूल भर्ती के लिए आयु सीमा
एकलव्य स्कूल भर्ती के तहत उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित आयु सीमा पद के अनुसार रखी गई है-
- प्रिंसिपल के पद हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार की उम्र अधिकतम 50 साल तक हो।
- पीजीटी हेतु अधिकतम आयु 40 साल तक तय की गई है।
- टीजीटी के पद पर आवेदन जमा करने की अधिकतम आयु 35 साल तक है।
- छात्रावास वार्डन हेतु अधिकतम उम्र 35 साल तक निर्धारित की गई है।
- महिला स्टाफ नर्स के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक है।
- लेखाकार पद हेतु जरूरी है कि आवेदक की आयु अधिकतम 30 साल तक हो।
- क्लर्क के पद के लिए जरूरी है कि आवेदक की अधिकतम उम्र 30 साल हो।
- लैब अटेंडेंट के पद पर आवेदन देने के लिए अभ्यर्थी की उम्र अधिकतम 30 साल तक हो।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, और पीडब्लूडी उम्मीदवारों को आयु सीमा सरकारी मानदंडों के मुताबिक मिलेगी।
एकलव्य स्कूल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
एमआरएस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता के मानदंडों को पूरा करना होगा-
- प्रिंसिपल पद के लिए अनिवार्य है कि उम्मीदवार ने स्नाकोत्तर डिग्री के साथ बीएड किया हो और साथ में 8 से लेकर 12 साल तक कार्य अनुभव होना चाहिए।
- पीजीटी पद हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने संबंधित विषय में स्नाकोत्तर की डिग्री ली हो। इसके साथ बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए।
- टीजीटी के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी ने स्नातक और बीएड एवं सीटीईटी परीक्षा को पास किया हो।
- छात्रावास वार्डन के पद पर आवेदन देने हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी भी विषय में स्नातक किया हो।
- महिला स्टाफ नर्स के लिए उम्मीदवार ने बीएससी नर्सिंग किया हो।
- लेखाकार पद हेतु आवश्यक है कि उम्मीदवार ने वाणिज्य या लेखा जैसे विषय में स्नातक की डिग्री ली हो।
- क्लर्क के पद पर वे उम्मीदवार आवेदन दे सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है।
- लैब अटेंडेंट के पद के लिए आवेदन देने हेतु अनिवार्य है कि उम्मीदवार ने दसवीं या फिर 12वीं कक्षा विज्ञान विषय के साथ पास की हो।
एकलव्य स्कूल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
एकलव्य स्कूल भर्ती के तहत आवेदन जमा करने वाले सभी उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में उपस्थित होना जरूरी है। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि सबसे पहले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। फिर कुछ महत्वपूर्ण पदों हेतु कौशल परीक्षा और व्यावहारिक परीक्षा या फिर इंटरव्यू लिया जाएगा।
इसके बाद आगे फिर दस्तावेज सत्यापन को पूरा किया जाएगा और फिर मेडिकल जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयन कर लिया जाएगा। इस प्रकार से उम्मीदवारों को ईएमआरएस भर्ती के सभी नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक है।
एकलव्य स्कूल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
अगर आपको ईएमआरएस भर्ती के तहत आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन जो पूरा तरीका अपनाना है इसकी जानकारी कुछ इस तरह से है-
- सबसे शुरुआत में आपको एकलव्य स्कूल भर्ती से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहां पर अब सबसे पहले आपको पंजीकरण को पूरा कर लेना है।
- आगे फिर निर्देशों का पालन करते हुए आपके लॉगिन करना है और आवेदन पत्र पूरा भरना है।
- ईएमआरएस भर्ती का फॉर्म भरने के बाद फिर आपको सारे अहम दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं।
- जो भी आवेदन शुल्क आप पर लागू किया गया है इसका भुगतान आपको ऑनलाइन तरीके का उपयोग करके जमा करना है।
- अब आपको अपना एकलव्य स्कूल भर्ती का फॉर्म जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना है।
FAQs
एकलव्य स्कूल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि?
इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर रखी गई है।
एकलव्य स्कूल भर्ती में कितने पद है?
इसके अंतर्गत 7267 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
एकलव्य स्कूल भर्ती के तहत कितना वेतन मिलेगा?
एकलव्य स्कूल भर्ती के तहत सातवें वेतन आयोग के मुताबिक वेतन प्रदान किया जाएगा।


