E Shram Card Pension Yojana: 3000 रुपए की पेंशन मिलना शुरू

यदि आप असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूर व्यक्ति हैं तो ऐसे में आपको हर दिन मजदूरी करके अपना गुजारा करना पड़ता होगा। इसलिए आपको अपनी वृद्धावस्था की चिंता भी अवश्य सताती होगी। तो हम आपको बता दें कि सरकार के द्वारा आपकी इस समस्या का समाधान किया गया है। मजदूर लोगों के बुढ़ापे के लिए सरकार ने ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना को शुरू किया है।

दरअसल जब असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले किसी मजदूर की उम्र 60 साल तक की हो जाएगी तो सरकार से 3000 रुपए की पेंशन का लाभ मिलेगा। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपने ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के तहत अपना आवेदन जमा किया हो। इस तरह से आपको हर महीने थोड़े से पैसे का योगदान करना होता है। ध्यान रहे कि पेंशन प्राप्त करने के लिए योगदान करना अनिवार्य होता है।

अगर आपको नहीं पता कि ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना क्या है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह पोस्ट पढ़ सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 60 साल की उम्र में पेंशन का फायदा मिल सकता है। इसलिए यदि आपको इसके बारे में प्रत्येक जानकारी विस्तृत रूप से चाहिए तो आप हमारा आज का यह लेख आखिर तक पढ़ सकते हैं।

E Shram Card Pension Yojana

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना को हमारी केंद्र सरकार ने श्रमिक मजदूरों के लिए आरंभ किया है। लेकिन हम आपको बता दें कि जो श्रमिक व्यक्ति असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं केवल वही इस योजना के तहत पेंशन का लाभ ले सकते हैं। आपको हम बताते चलें कि 60 साल की उम्र में लाभार्थी मजदूर को सरकार से 3,000 रुपए की पेंशन का फायदा मिलता है।

इस तरह से वृद्धावस्था में यह पेंशन की राशि सीधे तौर पर बुजुर्ग व्यक्ति के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। तो श्रमिकों को अगर इस पेंशन का लाभ लेना है तो ऐसे में इन्हें 55 रूपए से लेकर 200 रूपए तक की प्रीमियम राशि अपनी आयु के अनुसार अलग-अलग जमा करनी होती है। इस तरह से जब 60 साल की आयु व्यक्ति की हो जाएगी तो फिर हर महीने सरकार से योजना के अंतर्गत पेंशन मिलेगी।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप 18 साल की उम्र से इस योजना के तहत पंजीकरण पूरा करते हैं तो ऐसे में आपको हर महीने बहुत ही कम प्रीमियम देना होता है। वहीं 40 वर्ष की आयु होने पर प्रीमियम की राशि थोड़ी सी ज्यादा हो सकती है।

इस तरह से श्रमिक के द्वारा जो प्रीमियम राशि का योगदान किया जाता है इसमें इतनी ही राशि केंद्र सरकार के द्वारा जमा की जाती है। तो यह योगदान फिर दुगना हो जाता है और वृद्धावस्था में श्रमिक को प्रति महीने नियमित रूप से पेंशन का लाभ मिलता है।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के लिए पात्रता

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना का फायदा लेने के लिए आप सभी श्रमिक नागरिकों को निम्नलिखित बताई गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है –

  • योजना के अंतर्गत सिर्फ वही नागरिक आवेदन जमा कर सकते हैं जो असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं।
  • आवेदक मजदूर की उम्र 18 साल से लेकर 40 साल तक के बीच में होनी आवश्यक है।
  • सिर्फ वही श्रमिक इस योजना में सम्मिलित हो सकते हैं जिनकी हर महीने की आमदनी 15000 रुपए से कम है।
  • आवेदक श्रमिक के पास जरूरी है कि ई-श्रम कार्ड होना चाहिए क्योंकि तभी योजना का फायदा मिल पाएगा।
  • योजना के अंतर्गत केवल वही मजदूर लाभ ले सकते हैं जो भारत के रहने वाले मूल निवासी हैं।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना में शामिल होने हेतु आपके पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज आवश्यक होने चाहिएं। तो नीचे बताए गए सारे दस्तावेज पंजीकरण के समय सभी श्रमिक व्यक्तियों के पास होने चाहिएं –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • ई-श्रम कार्ड
  • पैन कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • बैंक पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के लिए यदि आपको अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको हम निम्नलिखित बहुत ही सरल सा तरीका विस्तार से बता रहे हैं जिसका आप पालन कर सकते हैं –

  • सर्वप्रथम आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • अब मुख्य पेज पर आपको रजिस्टर ऑन मानधन वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है। ‌
  • फिर एक दूसरा पेज आपके सामने आएगा यहां पर आपको क्लिक हियर टू अप्लाई नाऊ का ऑप्शन मिलेगा आपको इसे दबाना है।
  • फिर अगले चरण में आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन वाले बटन को दबाकर फिर ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के पंजीकरण फार्म को भरना है।
  • अब जो भी आपकी आयु है इसके मुताबिक आपको प्रीमियम की राशि का भुगतान कर देना है।
  • आगे फिर आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करके अपना ई-श्रम कार्ड पेंशन का फॉर्म जमा करना है।
  • सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने के पश्चात आपको पंजीकरण करने की एक रसीद मिल जाएगी।

Leave a Comment

Join Telegram