हमारे देश में एक बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते हैं जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं और हर दिन मजदूरी का काम करते हैं। इन सब लोगों के पास कोई स्थाई रोजगार नहीं होता और इसलिए यह असंगठित क्षेत्र में कार्यरत होते हैं।
तो हमारी सरकार की तरफ से इन सब गरीब लोगों को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए ई-श्रम कार्ड भत्ता दिया जाता है। इसके पीछे कारण है कि अगर किसी मजदूर व्यक्ति के पास पैसे नहीं हैं तो वह अपनी हर दिन की कुछ मूल आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकता है।
लेकिन बहुत से मजदूरों को यह पता नहीं होता कि ई-श्रम कार्ड भत्ता कैसे हासिल किया जा सकता है। तो अगर आप भी सरकार से वित्तीय सहायता लेना चाहते हैं तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना होगा। आज इस लेख में हम आपको ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना से जुड़ी हुई हर जानकारी देंगे जैसे कि जरूरी दस्तावेज, पात्रता मानदंड, योजना का लाभ और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि।
ई-श्रम कार्ड भत्ता
केंद्र सरकार की तरफ से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रति महीने ई-श्रम कार्ड भत्ता दिया जाता है। तो यहां पर आपको हम जानकारी देते चलें कि इस योजना के जरिए से सरकार की यह कोशिश है कि गरीब श्रमिकों को वित्तीय रूप से मदद की जाए।
यही कारण है कि हमारी सरकार इस योजना के तहत लाभार्थी बनाए गए मजदूरों को हर महीने हजार रुपए की मदद करती है। इस भत्ते का इस्तेमाल करके श्रमिक अपनी बहुत सी दैनिक जरूरतों को आसानी के साथ पूरा कर सकते हैं।
जिनके पास श्रमिक कार्ड होता है इनको दुर्घटना बीमा और आशिक विकलांगता बीमा का भी फायदा दिया जाता है। इसके अलावा मजदूरों की वृद्धावस्था को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के लिए सरकार की तरफ से पेंशन भी दी जाती है।
E Shram Card Bhatta Overview
| मंत्रालय का नाम | श्रम और रोजगार मंत्रालय |
| लेख का नाम | ई-श्रम कार्ड भत्ता |
| आयु | 16 से 59 वर्ष तक |
| पात्रता | श्रमिक व्यक्ति |
| मासिक भत्ता | ₹1000/- |
| पेंशन | ₹3000/- |
| बीमा | 1 लाख रुपए |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in |
ई-श्रम कार्ड भत्ता के फायदे
ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना के माध्यम से मजदूरों को जो फायदे मिलते हैं इनके बारे में हमने निम्नलिखित विवरण दिया है-
- मजदूरों को हर महीने हजार रुपए की वित्तीय मदद सरकार से प्राप्त होती है।
- जब श्रमिक की उम्र 60 साल हो जाती है तो इसके बाद मासिक 3000 रूपए की पेंशन भी सरकार से मिलती है।
- इस योजना के जरिए से मजदूरों को दुर्घटना होने पर 2 लाख रूपए का बीमा मिलता है।
- ई-श्रम कार्ड योजना के तहत आंशिक विकलांगता बीमा 1 लाख रुपए का दिया जाता है।
- विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं को मजदूरों के लिए शुरू किया जाता है जिसका इन्हें सीधे तौर पर फायदा मिलता है।
ई-श्रम कार्ड भत्ता के लिए पात्रता
जो भी व्यक्ति यह चाहते हैं कि वे सरकार से ई-श्रम कार्ड भत्ता प्राप्त करें तो इसके लिए इन्हें कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है-
- मजदूर की आयु अनिवार्य है कि 16 साल से लेकर 59 साल तक हो।
- श्रमिक व्यक्ति स्वयं या घर का कोई भी सदस्य आयकर दाता ना हो।
- आवश्यक है कि व्यक्ति का अपना खुद का बैंक में खाता हो।
- श्रमिक का बैंक खाता इसके मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ हो।
- मजदूर व्यक्ति जरूरी है कि असंगठित क्षेत्र में मेहनत मजदूरी का काम करता हो।
ई-श्रम कार्ड भत्ता के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप ई-श्रम कार्ड भत्ता हासिल करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपना आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज पंजीकरण के दौरान जमा करने होंगे-
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक विवरण
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
ई-श्रम कार्ड भत्ता के लिए आवेदन कैसे करे?
यदि आप देश की सरकार से मासिक भत्ता प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपना आवेदन कुछ इस तरह से देना होग-
- ई-श्रम कार्ड भत्ता बनवाने के लिए सर्वप्रथम आपको इसकी वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- अब आपको मुख्य पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम कार्ड का विकल्प दिखाई देगा आपको इसको दबाना है।
- आगे आपको अपना चालू मोबाइल नंबर निर्दिष्ट स्थान पर लिखना है और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना है।
- यहां अब आपको एक ओटीपी मोबाइल नंबर पर आएगा जिसे आपको दर्ज करके सत्यापन करना है।
- अगले चरण के तहत आपको ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना का फॉर्म भरना है और सारे दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- आप एक बार अपना ई-श्रम कार्ड योजना का आवेदन पत्र चेक करके फिर आपको सबमिट वाला बटन दबाना है।
- अंत में आपको एक विशेष तरह का ई-श्रम कार्ड नंबर मिलेगा जिसका इस्तेमाल करके आप भविष्य में योजना का लाभ ले सकते हैं।
FAQs
ई-श्रम कार्ड भत्ता कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
ई-श्रम कार्ड भत्ता प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन जमा करना होता है।
मैं हर महीने कितना ई-श्रम कार्ड भत्ता प्राप्त कर सकता हूं?
योजना के तहत आप हर महीने हजार रुपए का ई-श्रम कार्ड भत्ता प्राप्त कर सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड भत्ता योजना के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?
इसके लिए आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि।


