Driving Licence Apply Online: घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन शुरू

अगर आप किसी वाहन को चलाना चाहते हैं तो ऐसे में आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। दरअसल हम आपको बता दें कि अब डिजिटल युग में ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। इस तरह से ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाकर आप फिर सड़कों पर वाहन चला सकते हैं।

तो आपको अपना यह अहम दस्तावेज बनवाने के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करना जरूरी है। पर इसके लिए आपको यह पता होना जरूरी है कि आप कैसे अपना आवेदन ऑनलाइन तरीके से जमा कर सकते हैं। यदि आप सही प्रकार से अपना आवेदन देते हैं तो फिर मात्र कुछ दिनों में आपका ड्राइविंग लाइसेंस बन जाएगा।

यदि आप जानना चाहते हैं कि ड्राइविंग लाइसेंस को घर बैठे ही कैसे बनवाने के लिए अप्लाई किया जाता है तो यह आर्टिकल आपकी इसमें बहुत मदद कर सकता है। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आपको कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी और इसके लिए आपको किन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई किया जाता है।

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई

ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सरकारी और महत्वपूर्ण दस्तावेज को बनवाने की सुविधा अब ऑनलाइन की जा चुकी है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत के परिवहन विभाग की तरफ से अब ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन बनवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ की गई है। ‌

परंतु यदि आप नहीं जानते तो हम आपको बता दें कि अगर आप देश की सार्वजनिक सड़कों पर वाहन चलाने के इच्छुक हैं तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस जरूर होना चाहिए। जो लोग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते हैं तो इन्हें पकड़े जाने पर जुर्माना देना होता है। वहीं कुछ मामलों में कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

ड्राइविंग लाइसेंस इस बात को साबित करता है कि आपको यातायात के सारे नियमों का पता है। इस तरह से आप ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम से यह सुनिश्चित करते हैं कि आप सावधानी और यातायात के नियमों के अनुसार सड़कों पर वाहन चलाना जानते हैं।

लेकिन हम आपको यह भी बताते चलें कि आप एकदम से स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा सकते। दरअसल जब आप ड्राइविंग सीखते हैं तो ऐसे में आपको परिवहन विभाग की तरफ से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाता है जोकि 6 महीने तक मान्य होता है। इसके बाद आपका स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बन जाता है।

Driving Licence Apply Overview

विभाग का नामभारतीय परिवहन निगम
लेख का नामड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई
दस्तावेजड्राइविंग लाइसेंस
आयु18 वर्ष से अधिक
वैधताआजीवन
आवेदन फीस₹150
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://parivahan.gov.in

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई करने के लाभ

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई करने के बहुत सारे फायदे हैं जैसे-

  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर आप पूरी सुरक्षा के साथ सड़कों पर वाहन चला सकते हैं।
  • जिन लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होता है तो इससे यह सुनिश्चित होता है कि इन्हें यातायात के नियमों के अनुसार वाहन चलाना आता है।
  • अगर आपको बैंक में अपना खाता शुरू करना है तो ऐसे में आप दस्तावेज के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके जरिए से आप किसी भी सरकारी या गैर सरकारी दस्तावेज को भी बनवा सकते हैं।
  • यदि आपको विदेश जाना है तो तब भी ड्राइविंग लाइसेंस काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पात्रता शर्तें

ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन बनवाने के लिए आपको कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है-

  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए व्यक्ति की उम्र न्यूनतम 16 वर्ष तक हो।
  • अगर किसी को गियर वाले वाहन या फिर कार के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो आयु 18 साल तक या इससे अधिक हो।
  • आवेदन देने वाला व्यक्ति शारीरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए।
  • स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन से पहले आपको लर्निंग लाइसेंस बनवाने की आवश्यकता होती है।
  • आवेदक व्यक्ति लर्निंग लाइसेंस को बनवाने के 6 महीने बाद स्थाई लाइसेंस हेतु आवेदन दे सकता है।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज़

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन अप्लाई करने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आपको आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज देने होंगे-

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • लर्निंग लाइसेंस की फोटोकॉपी
  • आवेदक के ब्लड ग्रुप का विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • ईमेल आईडी
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको निम्नलिखित आसान से चरणों को कुछ इस प्रकार से अपनाना पड़ेगा-

  • सर्वप्रथम आपको अपने राज्य अथवा शहर की परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां पर अब आपको मुख्य पेज पर ऑनलाइन सर्विसेज के विकल्प के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब एक अन्य पेज आएगा जिसमें आपको अपना राज्य चुनकर अप्लाई फॉर ड्राइविंग लाइसेंस वाले लिंक को दबाना है।
  • इतना करते ही आपके सामने ड्राइविंग लाइसेंस का फॉर्म आ जाएगा जिसे आपको भर लेना है
  • आगे आपको आवेदन शुल्क को जमा करके अपना ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन पत्र जमा करना है।
  • यदि आप स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आरटीओ के दफ्तर टेस्ट हेतु बुलाया जाएगा।
  • तो अगर आप टेस्ट में पास हो जाते हैं तो फिर आपको स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान कर दिया जाएगा।

FAQs

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई करने का क्या फायदा है?

तो इससे आपका समय बचेगा और आपको लाइनों में भी खड़ा नहीं होना होगा।

मुझे लर्निंग लाइसेंस कितने दिन के लिए मिलेगा?

आपको परिवहन विभाग की तरफ से लर्निंग लाइसेंस 6 महीने के लिए दिया जाएगा।

क्या मैं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला सकता हूं?

जी नहीं आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस से वाहन नहीं चला सकते।

Leave a Comment

Join Telegram