Diwali School Holidays: दिवाली छुट्टियों की नई लिस्ट जारी

दिवाली का त्यौहार बस आने ही वाला है और इस वजह से पूरे देश भर में इसकी तैयारियां बहुत ज्यादा तेज़ी के साथ पूरी की जा रही हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि दीपावली के अवसर पर सभी राज्यों के विद्यालयों को बंद रखा जाएगा।

इस तरह से हम आपको बता दें कि आप चाहे देश के किसी भी राज्य या शहर में रहते हों आपको यह पता होना चाहिए कि दीपावली के मौके पर कौन-कौन से दिन अवकाश रहेगा। दरअसल इस त्यौहार में अब बहुत ही थोड़ा सा समय बचा है इसलिए आपको छुट्टियों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको दीपावली की छुट्टियों की सारी जानकारी देने वाले हैं। तो अगर आपको यह जानना है कि दिवाली पर आपको आपकी राज्य सरकार की तरफ से कितनी छुट्टियां दी गई हैं तो यह लेख आपके लिए पढ़ना फायदेमंद हो सकता है।

Diwali School Holidays

हर वर्ष की तरह इस बार भी हमारे देश भारत में दीपावली बहुत ज्यादा धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। इस तरह से हम आपको बता दें कि देश के सभी राज्यों के विद्यालयों को दिवाली के अवसर पर बंद रखा जाएगा।

इस तरह से हम आपको बता दें कि दीपावली त्यौहार के पश्चात छठ महापर्व मनाया जाता है। तो इसके चलते देश के विद्यालयों को और सरकारी कार्यालयों को बंद रखा जाता है। तो इस साल दीपावली की छुट्टियां बहुत से राज्यों में आरंभ भी हो चुकीं हैं।

आपको हम यहां जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि राजस्थान में इस समय दिवाली की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। इसके अलावा आपको यह भी पता होना चाहिए कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे। तो चलिए इसके बारे में हम जानते हैं।

राजस्थान राज्य में दीपावली की छुट्टी

राजस्थान राज्य के शिक्षा विभाग की तरफ से दिवाली की छुट्टियों का ऐलान जारी कर दिया गया है। आपको हम बता दें कि शिक्षा विभाग की घोषणा के तहत 13 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक सारे विद्यालय बंद रखे जाएंगे। इस प्रकार से राजस्थान के स्कूल जाने वाले छात्रों को 12 दोनों का अवकाश मिलेगा। ऐसे में विद्यार्थी और शिक्षक दीपावली और दूसरे त्योहारों का भरपूर आनंद ले पाएंगे।

कर्नाटक राज्य में विद्यालयों की छुट्टियां

कर्नाटक में इन दिनों स्कूलों की छुट्टियां चल रहीं हैं। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक में जाति सर्वेक्षण में शिक्षकों को अपना काम करना होता है। इस तरह से शिक्षक विद्यालय नहीं जा सकते और इसीलिए जाति सर्वेक्षण हेतु कर्नाटक में छुट्टियां चल रही हैं। ‌

यहां आपको हम बताते चलें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह ऐलान किया था कि पूरे राज्य में सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण यानी जाती सर्वेक्षण शुरू है और इसके लिए शिक्षकों को 8 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक का समय दिया है। तो इस दौरान राज्य के सभी स्कूल बिल्कुल बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य में दीपावली की छुट्टी

हमारे देश के उत्तर प्रदेश में दीपावली की छुट्टियां कुछ दिन बाद आरंभ होने वाली हैं। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि 20 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक यूपी के सभी विद्यालय बंद रखे जाएंगे।

हरियाणा में दीपावली की छुट्टी

दीपावली की छुट्टियां हरियाणा राज्य में 19 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक रहेंगीं। तो इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस दौरान स्कूल जाने वाले छात्रों और शिक्षकों को घर पर त्यौहार मनाने का मौका मिलेगा।

दिल्ली में स्कूलों की छुट्टियां

दीपावली की छुट्टियां पिछले साल की तरह ही इस साल भी छात्रों को मिलेंगीं। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि 20 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी रहेगी और इसके बाद गोवर्धन पूजा की छुट्टी 22 अक्टूबर वाले दिन होगी। ‌

पश्चिम बंगाल में अवकाश

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की छुट्टियों की वजह से 24 अक्टूबर तक विद्यालय बंद रखे जाएंगे। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि विद्यार्थियों को एक महीने तक की पूजा की इन छुट्टियों का आनंद लेने का मौका मिल रहा है। इस तरह से हम आपको बता दें कि यह छुट्टियां पश्चिम बंगाल में 24 सितंबर से शुरू हो गई थीं। दरअसल प्राकृतिक आपदाओं की वजह से सरकार के द्वारा दुर्गा पूजा की छुट्टियां 26 सितंबर के बजाय 24 सितंबर को दी गई थीं।

बिहार में स्कूलों की छुट्टियां

बिहार में 20 अक्टूबर से राज्य के सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। इस तरह से इसमें पिछला सप्ताहांत भी सम्मिलित किया गया है। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में दीपावली और छठ पूजा दोनों काफी ज्यादा धूमधाम से बनाए जाते हैं। बता दें कि बिहार में खासतौर से छठ पूजा का त्यौहार मनाया जाता है। इस वजह से इस मौके पर बहुत सी छुट्टियां बिहार के स्कूल जाने वाले छात्रों को मिलेंगीं।

FAQs

दिवाली स्कूल की छुट्टियां उत्तर प्रदेश में कब से कब तक रहेंगीं?

उत्तर प्रदेश में 20 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक दीपावली की छुट्टियां रहंगी।

देश की राजधानी दिल्ली में दीपावली के अवसर पर स्कूल कब बंद रहेंगे?

राजधानी दिल्ली में दीपावली की छुट्टियां 20 अक्टूबर को हैं और इसके बाद 22 अक्टूबर को गोवर्धन की पूजा की वजह से स्कूल बंद रहेंगें।

Leave a Comment

Join Telegram