ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं तथा केनरा बैंक शाखा में प्रशिक्षण के तौर पर अनुभव लेना चाहते थे उन सभी के लिए बहुत ही अच्छी खुशखबरी है क्योंकि हाल ही में 23 सितंबर 2025 को केनरा बैंक के द्वारा अप्रेंटिस के कुछ नए पदों हेतु भर्ती को जारी किया गया है।
नोटिफिकेशन के तहत बैंक शाखा में अप्रेंटिस के कुल 3500 से अधिक पदों की भर्ती को पूरा करवाया जाने वाला है। बताते चलें कि इन पदों के लिए संबंधित अलग-अलग प्रकार के कार्यों हेतु प्रशिक्षण निर्धारित करवाए जाएंगे।
केनरा बैंक की अप्रेंटिस की इस भर्ती में महिला एवं पुरुष दोनों ही उम्मीदवारों के लिए आमंत्रित किया गया है अर्थात वह अपनी योग्यता अनुसार बैंक शाखा के आधिकारिक वेबसाइट पर 23 सितंबर 2025 से ही अपना आवेदन सबमिट कर पा रहे है।
केनरा बैंक भर्ती 2025
केनरा बैंक रिक्रूटमेंट के अंतर्गत 23 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद निरंतर ही उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं। अप्रेंटिस पदों कि इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को 23 सितंबर से लेकर 12 अक्टूबर 2025 तक ही सक्रिय करवाया गया है।
ऐसे उम्मीदवार जो भर्ती में आवेदन करना चाह रहे हैं उन सभी के पास अभी काफी समय शेष है जिसके तहत वे आसानी से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन से पहले इससे जुड़ी सभी प्रकार की डिटेल जानना बहुत ही आवश्यक है जो इस आर्टिकल में हम क्रमवार उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।
Canara Bank Recruitment 2025 Overview
| शाखा का नाम | केनरा बैंक (Canara Bank) |
| भर्ती का नाम | केनरा बैंक भर्ती |
| आयु सीमा | 20 वर्ष से 28 वर्ष |
| शिक्षा योग्यता | स्नातक |
| रिक्त पद | 3500 से अधिक |
| सैलरी | ₹12,000 |
| प्रारंभिक तिथि | 23 सितंबर 2025 |
| अंतिम तिथि | 12 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन शुल्क | ₹500/- |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://canarabank.com |
केनरा बैंक भर्ती के लिए योग्यता
केनरा बैंक भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए निम्न योग्यताओं की आवश्यकता है-
- बैंक शाखा में प्रशिक्षण लेने के लिए बेसिक कक्षाओं में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी भी महाविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- मुख्य तौर पर दिल्ली राज्य के उम्मीदवारों के अलावा किसी भी राज्य की उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- योग्यता संबंधी अधिक डिटेल जानने के लिए एक बार नोटिफिकेशन चेक जरूर करें।
केनरा बैंक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
केनरा बैंक भर्ती के अंतर्गत जो उम्मीदवार अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने वाले हैं उन सभी के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान भी अनिवार्य रूप से करना होगा। बताते चलें की भर्ती में यह आवेदन शुल्क श्रेणी बार अलग-अलग प्रकार से तय किए गए हैं।
जो उम्मीदवार सामान्य तथा ओबीसी की श्रेणी के अंतर्गत आते हैं उन सभी के लिए ₹500 तक का आवेदन शुल्क जमा करना होगा इसके अलावा आरक्षित श्रेणियां के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में विशेष प्रकार की छूट भी दी जाने वाली है।
केनरा बैंक भर्ती के लिए आयु सीमा
केनरा बैंक भर्ती में आयु सीमा संबंधी प्रावधान निम्न प्रकार से हैं-
- केनरा बैंक के अप्रेंटिस पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है।
- इसके अलावा अगर हम अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो यह 28 वर्ष तक की है।
- एससी एसटी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
- ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में तीन वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।
केनरा बैंक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
केनरा बैंक भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया को काफी सरल चरणों के अंतर्गत पूरा करवाया जाने वाला है जिसमें उम्मीदवार से ना तो किसी भी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा ली जाएगी और ना ही कोई विशेष टेस्ट देने होंगे।
यह परीक्षा मुख्य तौर पर योग्यता आधारित है जिसके तहत आवेदन के बाद डायरेक्ट उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार मेरिट में शामिल होते हैं उनके भाषा टेस्ट मेडिकल चेकअप तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाएं जाएंगे।
केनरा बैंक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- केनरा बैंक भर्ती के अंतर्गत आवेदनों को ऑनलाइन वेबसाइट पर सबमिट करवाया जा रहा है जिसके लिए सबसे पहले अपनी डिवाइस में वेबसाइट लोगिन करें।
- वेबसाइट पर आ जाने के बाद यहां भर्ती वाले नोटिफिकेशन में पहुंचना जरूरी होगा।
- नोटिफिकेशन में एक बार पूरी जानकारी पर नजर डालते हुए एप्लीकेशन फॉर्म पर जाएं।
- एप्लीकेशन फॉर्म में पूरी जानकारी भरे और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- इसके बाद अपना आवेदनशुल्क जमा करना होगा और सबमिट कर देना होगा।
- सबमिट होने के पश्चात आवेदन पूरा हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
FAQs
केनरा बैंक में अप्रेंटिस की अवधि कब तक की होगी?
केनरा बैंक में अप्रेंटिस के पदों की अवधि 12 महीनो तक की होगी।
केनरा बैंक में अप्रेंटिस का स्टाइपेंड क्या होगा?
केनरा बैंक में अप्रेंटिस का स्टाइपेंड ₹12,000 प्रतिमाह होगा।
केनरा बैंक भर्ती में आवेदन शुल्क कैसे भरें?
केनरा बैंक भर्ती के अंतर्गत शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग के द्वारा आसानी से कर सकते हैं।
