Birth Certificate Online Apply: नया जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऐसे करें आवेदन

भारत में रहने वाले सभी राज्यों और शहरों के नागरिकों के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बेहद अनिवार्य है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह दस्तावेज इसलिए जरूरी होता है क्योंकि यह सरकार से मिलता है। इस प्रकार से जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो तब इसके जन्म प्रमाण पत्र में इससे संबंधित कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां लिखी हुई होती हैं।

यही कारण है कि जब किसी घर में कोई बच्चा जन्म लेता है तो तब 21 दिन के भीतर इसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंजीकरण करना जरूरी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि 21 दिन के बाद भी आप जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इसके लिए हमारी सरकार ने अब ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है और आप अपने घर से मात्र 10 से 15 मिनट में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। परंतु अगर आपको नहीं पता इस बारे में तो आज आपको हम बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।

Birth Certificate Online Apply

जन्म प्रमाण पत्र हर व्यक्ति की पहचान से संबंध रखता है और यह एक ऐसा दस्तावेज है जिसे सरकारी मान्यता प्राप्त होती है। दरअसल जब किसी का जन्म होता है तो तब इसके जन्म के पश्चात बर्थ सर्टिफिकेट जैसे सरकारी दस्तावेज को बनवाया जाता है।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र है तो आप आसानी से यह जान सकते हैं कि आपका जन्म कौन सी तारीख को हुआ था। इसके अलावा आपको अपने माता-पिता और अपने जन्म के स्थान के बारे में भी पूरी जानकारी बर्थ सर्टिफिकेट से मिल जाती है।

इस प्रकार से यहां आपको हम यह भी बता दें कि आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग बहुत सारी सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा कई प्रकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाने के लिए या सरकारी नौकरी में आवेदन जमा करने के लिए भी आपको जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करना पड़ता है।

जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता

देश के हर नागरिक के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाना कई कारणों से आवश्यक होता है और इन सबके बारे में हमने आपको विस्तार से नीचे बताया है –

  • अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र है तो ऐसे में किसी मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला लेना आसान होता है।
  • यदि आपको विदेश जाना है और आप पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो तब आपके पास जन्म प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए।
  • सरकार द्वारा बहुत सारी कल्याणकारी और सरकारी योजनाएं आरंभ की जाती हैं पर आप इनका लाभ तभी ले सकते हैं जब आपके पास बर्थ सर्टिफिकेट होता है।
  • इसके अलावा अगर आप वोटर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं या फिर आधार कार्ड या पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो तब आपके पास जन्म प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के फायदे

अब जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आसानी के साथ बनवाया जा सकता है तो इसके आपको बहुत से लाभ मिलते हैं जैसे –

  • आप अपने घर पर रहते हुए ऑनलाइन तरीके का उपयोग करके जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दे सकते हैं।
  • बर्थ सर्टिफिकेट के पंजीकरण के लिए आपको किसी भी कार्यालय जाकर लंबी लाइनों में खड़े होकर अपना समय खराब नहीं करना पड़ेगा।
  • जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद सरल है और आप कुछ ही मिनट में रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अत्यधिक पारदर्शी होता है और इसके अलावा आप अपने आवेदन की स्थिति को भी सरलता के साथ ट्रैक कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पात्रता

अगर आप जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए पंजीकरण पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड आपको पूरे करने पड़ेंगे –

  • जब किसी घर में कोई शिशु जन्म लेता है तो ऐसी स्थिति में 21 दिन के अंदर जरूरी है कि पंजीकरण पूरा कर लिया जाए।
  • अगर 21 दिन के पश्चात रजिस्ट्रेशन किया जाता है तो तब आपको कुछ थोड़ा बहुत शुल्क जमा करना पड़ सकता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र केवल वही लोग बनवा सकते हैं जो भारत के रहने वाले मूल निवासी हैं।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में आपके पास कुछ अहम दस्तावेज जरूर होने चाहिएं जैसे –

  • आधार कार्ड
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शिशु के अस्पताल से जुड़े हुए सारे जरूरी दस्तावेज
  • अस्पताल के द्वारा जन्म के समय दी जाने वाली रसीद

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आपको अपने घर के किसी सदस्य का या अपना या घर में जन्मे किसी नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो इसके लिए आप निम्नलिखित हम जो तरीका बता रहे हैं इसको चरणबद्ध तरीके से अपना सकते हैं –

  • जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन देने के लिए सबसे शुरुआत में आपको अपने राज्य के संबंधित आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाना है।
  • यहां होम पेज पर आपको जनरल पब्लिक साइन अप का विकल्प ढूंढ कर पंजीकरण को पूरा करना है।
  • यहां पर अब आपको पंजीकरण कर लेने के बाद फिर एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • आपको इसका इस्तेमाल करके लॉगिन कर लेना है और इसके पश्चात जन्म पंजीकरण फार्म भरना है।
  • पंजीकरण फार्म को पूरा भर लेने के बाद फिर आपको मांगे गए प्रत्येक दस्तावेज को स्कैन करते हुए अपलोड कर देना है।
  • आगे आपको विलंब होने की स्थिति में फीस का भुगतान कर देना है।
  • फिर अंत में आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाला आवेदन फार्म जमा करके रसीद को प्राप्त कर लेना है।

Leave a Comment

Join Telegram