Bank Of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ़ बड़ौदा भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

अगर आपको बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पद पर काम करना है तो आपके लिए यह एक बड़ा अवसर आया है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है।

इस तरह से हम आपको बता दें कि इस भर्ती के अंतर्गत बड़ौदा बैंक की तरफ से 50 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। तो जो भी उम्मीदवार अपना आवेदन देने में इच्छुक हैं तो वे 30 अक्टूबर तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की इस नई भर्ती के बारे में प्रत्येक जानकारी देने वाले हैं। तो इस तरह से हम आपको आज इस लेख में बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती की पात्रता, आयु सीमा, वेतनमान, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया का पूरा विवरण देंगे।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के अंतर्गत क्रेडिट एनालिस्ट पदों हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर जैसे बहुत से पदों पर भर्ती की जाएगी।

तो हम आपको यहां बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 50 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को काम करने का अवसर मिलेगा। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू है और सभी उम्मीदवार अपना आवेदन अंतिम तारीख 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन दे सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको अपना आवेदन बड़ौदा बैंक की वेबसाइट पर जाकर ही जमा करना होगा।

Bank Of Baroda Vacancy 2025 Overview

विभाग का नाममानव संसाधन विभाग
भर्ती का नामबैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती
पद का नाममैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर
शिक्षा योग्यतास्नातक
रिक्त पद50
आयु सीमा25 से 42 वर्ष तक
सैलरी₹64820/- से ₹120940/- तक
प्रारंभिक तिथि10 अक्टूबर 2025
अंतिम तिथि30 अक्टूबर 2025
आवेदन शुल्क850 रुपए
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bankofbaroda.bank.in

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन देने के इच्छुक हैं तो इन सबको शिक्षा योग्यता के जिन मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है इसकी जानकारी हमने कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित दी है-

  • आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से स्नातक की डिग्री हासिल की हो।
  • ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें फाइनेंस में विशेषज्ञता है या जिन्होंने सीए, सीएमए, सीएस या सीएफए की डिग्री ली है इन सबको वरीयता प्राप्त होगी।
  • उम्मीदवारों को पद के अनुसार कार्य अनुभव भी अवश्य होना चाहिए।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों को इस भर्ती के अंतर्गत तभी आवेदन देने हेतु योग्य माना जाएगा जब वे निम्नलिखित आयु सीमा को पूरा करेंगे-

  • बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा हर पद के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा मानदंड अलग-अलग रखे हैं।
  • आपको आयु सीमा की प्रत्येक जानकारी जानने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के नोटिफिकेशन को एक बार पढ़ लेना चाहिए
  • अगर आप आयु सीमा के अंतर्गत आते हैं तो फिर आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को इस भर्ती के तहत अपनी श्रेणी के अनुसार जो आवेदन शुल्क जमा करना होगा इसके बारे में सारा विवरण निम्नलिखित दिया गया है-

  • सामान्य ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को जीएसटी सहित 850 रुपए का भुगतान करना होगा।
  • जो उम्मीदवार पीडब्ल्यूडी, ईएसएम, डीईएसएम, महिला वर्ग से संबंध रखते हैं इन सबको 175 रुपए जीएसटी सहित चुकाने होंगे।
  • उम्मीदवारों को इसके अलावा भुगतान गेटवे शुल्क को भी चुकाना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के तहत वेतनमान

जिन उम्मीदवारों को बड़ौदा बैंक के द्वारा इस भर्ती के तहत चुना जाएगा इन सबको इनके पद के अनुसार काफी अच्छा वेतन दिया जाएगा इसके बारे में जानकारी इस कुछ इस प्रकार से है-

  • मैनेजर पद हेतु उम्मीदवारों को तकरीबन 64820 रूपए से लेकर 93960 रुपए तक की सैलरी मिलेगी।
  • सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत उम्मीदवारों को 85920 रूपए से लेकर 105280 रूपए की सैलरी प्राप्त होगी।
  • चीफ मैनेजर के पद पर जिन उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी इन्हें मासिक 102300 रुपए से लेकर 120940 रुपए का वेतन प्राप्त होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

जो उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के तहत अपना आवेदन जमा करेंगे इन सबको सर्वप्रथम ऑनलाइन परीक्षा देनी पड़ेगी। इस तरह से इस परीक्षा के 4 भाग रखे जाएंगे जैसे तर्कशक्ति, व्यावसायिक ज्ञान, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता।

इस प्रकार से इस ऑनलाइन परीक्षा के लिए 225 कुल अंक रखे जाएंगे। जो परीक्षा के पहले तीन भाग होंगे इनमें किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन नहीं होगा। यहां आपको हम बता दें कि जो उम्मीदवार इस ऑनलाइन परीक्षा में सफल हो जाएंगे इन्हें आगे व्यक्तिगत साक्षात्कार या समूह चर्चा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए अगर आपको आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराना होगा-

  • सर्वप्रथम आपको बड़ौदा बैंक की वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • यहां आपको कैरियर वाले अनुभाग में करंट ऑपच्यरुनिटीज वाला विकल्प दिखाई देगा आपको इसे क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने संबंधित भर्ती का लिंक आएगा आपको इसके तहत अप्लाई ऑनलाइन वाले विकल्प का चयन करना है।
  • आगे आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की भर्ती के आवेदन पत्र को पूरा भरना है और दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।
  • अब जो शुल्क आप पर निर्धारित किया गया है आपको इसे जमा करके अपना फॉर्म जमा कर देना है।
  • यहां पर आपको अब एक पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास रख लेना है।

FAQs

बड़ौदा बैंक के द्वारा कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?

इस भर्ती के अंतर्गत बैंक की तरफ से 50 पदों को भरा जाएगा।

मुझे बड़ौदा बैंक भर्ती के लिए परीक्षा देनी होगी?

जी हां आपको इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा अनिवार्य तौर पर देनी होगी।

बड़ौदा बैंक भर्ती के लिए आवदेन कहा करे?

बड़ौदा बैंक भर्ती के लिए आप आवेदन बैंक की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram