Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

किसी भी उम्मीदवार के लिए रोजगार प्राप्त करने के लिए बैंकिंग का क्षेत्र सबसे बेहतर माना जाता है इसलिए उम्मीदवार बैंक के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं और अगर आप भी ऐसी उम्मीदवारों में से ही एक है जो बैंकिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर तलाश रहे हैं तो उनके लिए अब अच्छा मौका मिलने जा रहा है जिसे वह सुनहरे अवसर में परिवर्तित करके बैंकिंग के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप भी बैंकिंग सेक्टर की किसी नवीनतम भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो फिर आपका इंतजार खत्म हो चुका है और आप सभी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने निकल कर आ रहा है। आपको बता दे की बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा अनेक पदों के लिए 300 से भी अधिक वैकेंसी जारी की गई है जिसके लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है जिसे आपको चेक करना चाहिए।

ऐसे सभी उम्मीदवार जो किसी बैंक की भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं उनके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की भर्ती रोजगार प्राप्त करने का अच्छा अवसर प्रदान कर रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा 330 पद निर्धारित किए गए हैं जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है इसलिए इच्छुक उम्मीदवार आसानी से अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Bank Of Baroda Recruitment 2025

बैंक ऑफ बरोदा के द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती अभ्यर्थियों के लिए एक ऐसा मौका प्रदान कर रही है जिसको प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने में सहायता मिलेगी। आपके लिए बता दें इस भर्ती के लिए विज्ञापन बहुत पहले ही जारी हो चुका है इसलिए आपको जल्द आवेदन अप्लाई करना होगा। इस भर्ती में डिप्टी मैनेजर के साथ-साथ अन्य पद भी निर्धारित किए गए हैं जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।

आपको बता दें इस भर्ती अभियान के माध्यम से डिप्टी मैनेजर, टेक्निकल और प्रोफेशनल पदों का नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसमें ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है और आप सभी नोटिफिकेशन को चेक करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती का आवेदन केवल ऐसी उम्मीदवार ही पूरा कर सकेंगे जो सभी प्रकार की पात्रता यानी की शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा जैसे मानदंडों का पालन करेंगे।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस या इससे संबंधित विषय में स्नातक (B.E/B.Tech) या परास्नातक (M.E/M.Tech/MSc) की डिग्री का होना आवश्यक है। वही कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर से जुड़ी फील्ड की डिग्री धारकों के लिए भी मान्यता प्रदान की गई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती में अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा और छूट देने का प्रावधान निम्नलिखित है :-

  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 24 वर्ष
  • अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष
  • एससी एसटी कैटेगरी के लिए 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट
  • जनरल कैटेगरी के लिए 3 वर्ष की आयु सीमा में
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने के लिए जनरल कैटेगरी, ओबीसी, कैटेगरी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए 850 रुपए का आवेदन शुल्क के साथ टैक्स और पेमेंट गेटवे चार्ज का भुगतान करना होगा, इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए केवल 175 रुपए आवेदन शुल्क और टैक्स का भुगतान करना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के अंतर्गत निर्धारित किए गए पद पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा क्योंकि इसमें कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं हो रही है और इंटरव्यू के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी और दस्तावेज सही स्थिति में पाए जाने के बाद अभ्यर्थियों का चयन पक्का हो सकेगा और उन्हें नियुक्ति मिल सकेगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के तहत वेतमान

फिलहाल अभी बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती सैलरी को लेकर किसी प्रकार की कोई धनराशि का जिक्र नहीं किया गया है और बैंक के द्वारा यह स्पष्ट किया गया है की नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षिक योग्यता, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव एवं मार्केट बेंचमार्क के आधार पर वेतन प्रदान किया जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए इस भर्ती का आवेदन पूरा कर लेना है :-

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • इसके होम पेज पर Recruitment of Local Bank Officer 2025’ लिंक पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको Current Openings टैब को ओपन करके अप्लाई ऑनलाइन लिंक को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद में आपको अपना नाम, ईमेल और अन्य आवश्यक जानकारी को दर्ज करके पंजीकरण पूरा करना है।
  • इसके बाद में आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
  • उसके बाद आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और निर्धारित फीस का भुगतान करना है।
  • अब सबसे अंत में आपको अपना फॉर्म सबमिट करना है और उसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखना है।

Leave a Comment

Join Telegram