बकरी पालन बिजनेस लोन योजना को हमारे देश की सरकार के द्वारा गांव के निवासियों के लिए आरंभ किया गया है। दरअसल जो गांव के निवासी होते हैं वे आसानी के साथ बकरी पालन का काम करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।
परंतु ग्रामीण नागरिकों के पास बकरी पालन व्यवसाय को करने के लिए सबसे बड़ी चुनौती पैसे की होती है। देखने में यह आता है कि गांव में रहने वाले ज्यादातर लोग वित्तीय तौर पर संपन्न नहीं होते हैं। इसलिए इनके लिए बकरी पालन जैसा कारोबार शुरू करना संभव नहीं होता है।
परंतु अब सरकार ने ग्रामीण नागरिकों के लिए बकरी पालन बिजनेस लोन योजना को शुरू किया है। इसके माध्यम से गांव के निवासी 10 लाख रुपए तक का कर्ज सरकार से सरलता पूर्वक ले सकते हैं। यदि आप नहीं जानते कि कैसे बकरी पालन के लिए आप सरकार से ऋण ले सकते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
बकरी पालन बिजनेस लोन
बकरी पालन बिजनेस लोन देश के उन ग्रामीण नागरिकों को प्रदान किया जाता है जो बकरी पालन करना चाहते हैं। हम आपको बता दें कि गांव के रहने वाले लोगों के लिए यह एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें कमाई करने के काफी अच्छे मौके मिलते हैं।
यहां आपको हम बताते चलें कि देश की सरकार, राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस योजना को देशभर में चला रही है। लेकिन हम आपको यह भी जानकारी देना चाहते हैं कि योजना का फायदा केवल किसानों को और पशुपालकों को ही मिलता है।
इस प्रकार से ग्रामीण नागरिक बकरी पालन करने के लिए 10 लाख रुपए तक का व्यावसायिक लोन सरकार से ले सकते हैं। तो सरकार से कर्ज लेकर फिर आसानी के साथ गांव के निवासी बकरी पालन का कारोबार शुरू कर सकते हैं।
बकरी पालन लोन योजना के माध्यम से ना केवल आपको सरकार ऋण उपलब्ध कराती है बल्कि सब्सिडी भी देती है। तो यहां बताते चलें कि देशभर के सभी राज्यों में यह सब्सिडी राशि 50% से लेकर 90% तक उपलब्ध कराई जाती है। परंतु हर क्षेत्र के अनुसार सब्सिडी का लाभ कम या ज्यादा मिल सकता है।
Bakri Palan Loan Yojana Overview
| विभाग का नाम | पशुपालन विभाग |
| योजना का नाम | बकरी पालन बिजनेस लोन |
| उद्देश्य | नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना |
| आयु | 18 वर्ष से अधिक |
| अधिकतम राशि | ₹1 लाख |
| न्यूनतम राशि | ₹10 लाख |
| सब्सिडी | 50% से 90% |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www-myscheme-gov-in |
बकरी पालन बिजनेस लोन का उद्देश्य
सरकार द्वारा बकरी पालन बिजनेस लोन इसलिए उपलब्ध कराया जाता है ताकि ग्रामीण नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद की जा सके। इस तरह से हम आपको यहां जानकारी देना चाहते हैं कि सरकार का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को वित्तीय तौर पर बेहतर बनाना है।
तो हम आपको यह भी बता दें कि सरकार बकरी पालन बिजनेस लोन देश के कई बैंकों जैसे एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के माध्यम से उपलब्ध कराती है। इसके अलावा सहकारी बैंकों और ग्रामीण बैंकों एवं नाबार्ड के जरिए से भी बकरी पालन व्यावसायिक ऋण लिया जा सकता है।
बकरी पालन बिजनेस लोन के लिए पात्रता मानदंड
गांव में रहने वाले जो भी व्यक्ति या किसान बकरी पालन व्यावसायिक कर्ज लेना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना पड़ेगा-
- बकरी पालन बिजनेस केवल गांव में रहने वाले भारतीय नागरिकों को ही मिलता है।
- आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष या इससे ज्यादा होने पर ही बकरी पालन लोन मिलता है।
- आवेदन देने वाले व्यक्ति को बकरी पालन की अनिवार्य जानकारी जैसे कि अनुभव या प्रशिक्षण होना जरूरी है।
- आवेदक को यह ज्ञान होना चाहिए कि बकरी पालन की इकाई को कैसे स्थापित किया जा सकता है।
- बकरी पालन से संबंधित सभी सुविधाएं व्यक्ति के पास होनी चाहिएं ताकि पशुओं को आसानी से पाला जा सके।
बकरी पालन बिजनेस लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज
देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जो भी नागरिक बकरी पालन हेतु व्यावसायिक लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित दस्तावेज आवेदन के समय जमा करने होते हैं-
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बकरी पालन भूमि से जुड़े हुए दस्तावेज
- पासपोर्ट आकार तस्वीर
- मोबाइल नंबर
बकरी पालन बिजनेस लोन के लिए आवेदन कैसे करे?
बकरी पालन बिजनेस लोन के लिए यदि आप अपना आवेदन देने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित तरीके से अप्लाई करना होगा-
- सबसे शुरुआत में आपको बकरी पालन बिजनेस लोन हेतु यह निर्णय लेना है कि कौन से बैंक से आपको कर्ज़ चाहिए।
- फिर आपको चुने गए बैंक की नजदीकी शाखा में चले जाना है।
- इसके बाद आपको बकरी पालन लोन की सारी जानकारी बैंक कर्मी से प्राप्त करनी है और इसके बाद आवेदन फार्म ले लेना है।
- अब आगे बकरी पालन व्यावसायिक लोन के फॉर्म को सही प्रकार से भरना है और सारे दस्तावेज इसमें संलग्न करने हैं।
- अब अगले चरण के तहत आपको संबंधित बैंक अधिकारी के पास फिर से जाना है और आवेदन दे देना है।
- यदि आपकी पात्रता सुनिश्चित हो जाती है तो आपको बकरी पालन व्यावसायिक लोन प्रदान कर दिया जाएगा।
FAQs
बकरी पालन बिजनेस लोन कैसे लिया जा सकता है?
बकरी पालन बिजनेस लोन लेने के लिए आप ऑफलाइन तरीके से बैंक जाकर आवेदन दे सकते हैं।
क्या मैं बकरी पालन लोन ले सकता हूं?
जी हां बकरी पालन लोन वे सब ग्रामीण निवासी ले सकते हैं।
बकरी पालन व्यावसायिक लोन कितना मिल सकता है?
आप सभी ग्रामीण नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का अधिकतम मिल सकता है।


