Ayushman Bharat Yojana: 5 लाख रूपए के मुफ्त इलाज के लिए आवेदन शुरू

आयुष्मान भारत योजना एक ऐसी योजना है जिसके चलते नागरिकों को आयुष्मान कार्ड मिलता है और इस कार्ड को उपयोग में लेकर नागरिक मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं इस योजना की वजह से नागरिकों को अपनी जेब से इलाज करवाने को लेकर कोई भी राशि खर्च नहीं करनी होती बल्कि राशि का खर्च सरकार के द्वारा किया जाता है सरकार ही अस्पताल वालों को आने वाले खर्च की राशि का भुगतान करती है। ‌‌

भारत सरकार ने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को देखते देश में आयुष्मान भारत योजना लागू की हुई है इस योजना को आयुष्मान कार्ड योजना भी कहते हैं। सरकार द्वारा चलाई जाने वाली यह योजना नागरिकों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हुई है क्योंकि इस योजना की वजह से अब नागरिक बिना किसी पैसों की चिंता के बीमारी के समय में अपना इलाज करवा सकते हैं। अलग-अलग वर्गों के नागरिकों को इस योजना से जोड़ा गया है जिसकी वजह से सभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना 2025

भारत सरकार हमेशा से ही किसी न किसी प्रकार की योजना शुरू करती रही है ताकि आवश्यकता के अनुसार नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिल सके‌ इस योजना की शुरुआत सरकार ने वर्ष 2018 में की थी। इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रत्येक नागरिक को ऑनलाइन कुछ जरूरी कार्य पूरा करना होता है जिसके बाद में आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है और फिर आयुष्मान कार्ड को कहीं पर भी उपयोग में लिया जा सकता है।

आयुष्मान कार्ड के साथ में भारत सरकार ने अलग-अलग काफी ज्यादा हॉस्पिटल जोड़े हैं जिसकी वजह से आयुष्मान कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचकर किसी भी अस्पताल की जानकारी को जानकर वहां पहुंचकर आयुष्मान कार्ड को उपयोग में लेकर इलाज करवाया जा सकता है और इलाज में दवाइयां से लेकर अनेक प्रकार का खर्चा आयुष्मान कार्ड होने की वजह से सरकार उठाती है।

Ayushman Card Yojana 2025 Overview

विभाग का नामराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण
लेख का नामआयुष्मान भारत योजना
पात्रताआर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ग्रामीण/शहरी) दोनों के लिए
लाभ5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज
आयु सीमाअधिकतम 70 वर्ष तक
अस्पताल में भर्ती होने से पहले का शुल्क3 दिनों तक कवर किया जाता है
अस्पताल में भर्ती होने के बाद का शुल्क15 दिनों तक कवर किया जाता है
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://beneficiary.nha.gov.in

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य

अभी के समय में महंगाई काफी ज्यादा बढ़ चुकी है जिसकी वजह से दवाइयो तथा अस्पताल में रहने पर बहुत ही बड़े-बड़े बिल बनते हैं। आम नागरिकों को बहुत ही ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है और बहुत ही ज्यादा कर्ज हो जाता है इन सभी को देखते हुए तथा आम नागरिक भी बिना किसी पैसों की चिंता के अच्छे प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा सके इस उद्देश्य के साथ में ही सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। ‌

आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले लाभ

  • इस योजना से जुड़ने वाले परिवार सालाना 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं।
  • नागरिक अपनी इच्छा अनुसार आयुष्मान भारत योजना से मिलने वाले आयुष्मान कार्ड को सरकारी हो या प्राइवेट किसी भी अस्पताल में उपयोग में ले सकते हैं।
  • परिवार के सभी सदस्यों को आयुष्मान भारत योजना के चलते लाभ पहुंचाया जाता है।
  • केवल एक ही बार इस योजना के लिए आवश्यक कार्य पूरा करना होता है जिसके बाद में कार्ड बन जाने पर कभी भी उपयोग में लिया जा सकता है।

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता

कच्चे घर में रहने वाले नागरिक दिहाड़ी मजदूरी करने वाले व्यक्ति अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के परिवार तथा दिव्यांगजन और बेघर परिवार यह तथा इनके अलावा और भी नागरिक आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं जिसके चलते ऐसे सभी नागरिक आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना में शामिल बीमारियां

  • कैंसर
  • डायबिटीज
  • हृदय रोग
  • किडनी और लीवर की बीमारी
  • हड्डी रोग
  • नेत्र रोग
  • न्यूरोलॉजिकल समस्याएं, आदि

आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री भारत आयुष्मान योजना का आधिकारिक पोर्टल ओपन करें।
  • अब यहां से जानकारी को हासिल करने के अलावा आधिकारिक रूप से भी प्रत्येक जरूरी जानकारी को हासिल करें।
  • फिर बेनिफिशियरी लॉगिन का ऑप्शन देखने को मिलेगा तो इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन के विकल्प के जरिए जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  • इतना करके केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करके केवाईसी कंप्लीट करें।
  • अब फॉर्म को सबमिट कर देना है और फिर अप्रूवल को लेकर इंतजार करना है।
  • अप्रूवल मिल जाने पर आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करने का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा जिस पर क्लिक करके आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर लेना है।

FAQs

आयुष्मान भारत योजना में कौन-कौन लाभ ले सकता है?

आयुष्मान भारत योजना में छोटा-मोटा कार्य करने वाले सभी नागरिक किसान मजदूरी करने वाले नागरिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने वाले नागरिक इस प्रकार के सभी नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

क्या मुझे आयुष्मान भारत योजना के चलते आयुष्मान कार्ड मिलेगा?

पात्र होने पर आयुष्मान भारत योजना के चलते आयुष्मान कार्ड मिल जाएगा।

क्या परिवार के सभी सदस्य आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं?

जी बिल्कुल परिवार के सभी सदस्य आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram