आज के समय में सभी अभिभावकों के लिए अपने बच्चों का शुरुआती दस्तावेज यानी जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बहुत ही अनिवार्य हो गया है क्योंकि सरकार के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र को लेकर कई प्रकार के अनिवार्य निर्देश जारी किए गए हैं।
पहले केवल जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन विधि के द्वारा सरकारी कार्यालय के माध्यम से तैयार करवाया जाता था परंतु तकनीकी सुविधा के चलते अब आवेदन प्रक्रिया में काफी बदलाव किए गए हैं जिसके चलते अब कोई भी अभिभावक घर बैठे भी ऑनलाइन माध्यम से बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों का ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने जा रहे हैं परंतु उनके लिए ऑनलाइन विधिवत चरणों की जानकारी नहीं है तो ऐसे में उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज हम यह आर्टिकल विशिष्ट जानकारी के साथ जारी कर रहे है।
जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हेतु आधिकारिक वेबसाइट को कई प्रकार के संशोधन के साथ लांच किया गया है जहां पर ऑफलाइन प्रक्रिया की तुलना में काफी सस्ते में ही जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाया जाता है जन्म प्रमाण पत्र की पूरी प्रक्रिया काफी गतिशील होती है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए लागू की गई ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर अभिभावकों को अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन बहुत ही ध्यानपूर्वक भरना होता है क्योंकि ऑनलाइन किसी भी प्रकार की सूक्ष्म त्रुटि के चलते भी उनका आवेदन निष्क्रिय किया जा सकता है।
Birth Certificate Apply Online 2025 Overview
| विभाग का नाम | ग्रामीण क्षेत्रों में- ग्रामीण विकास विभाग शहरी क्षेत्रों में-नगर निगम कार्यालय |
| दस्तावेज का नाम | जन्म प्रमाण पत्र |
| उपयोगिता | शिक्षा, नौकरी, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सहायक |
| आवश्यक दस्तावेज | माता पिता के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर आदि |
| राज्य | भारत के सभी राज्यों के लिए |
| अधिकतम शुल्क | ₹55 से ₹60 तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://dc.crsorgi.gov.in/ |
जन्म प्रमाण पत्र के लिए पात्रता व शर्तें
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण नियम निम्न प्रकार के हैं:-
- वेबसाइट पर भारत में जन्म लेने वाले बच्चों के ही जन्म प्रमाण पत्र तैयार किया जा सकते हैं।
- जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अवधि के आधार पर निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होता है।
- अभिभावक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जन्म की 1 साल तक की अवधि के बीच में आसानी से बनवा सकते हैं।
- जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभिभावक के स्वयं के महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ बच्चों की अस्पताल रिचार्ज रिपोर्ट भी मांगी जाती है।
जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन में कितना समय लगता है
जो अभिभावक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अपनाते हैं उन सभी के लिए अब काफी कम समय खपत करने की आवश्यकता होगी क्योंकि ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर बहुत ही गतिशील के साथ आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है जिसके लिए केवल 5 से 10 मिनट ही जरूरी होंगे।
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन करते हैं तो यह समय अवधि बेसिक है इसके अलावा अगर पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन होता है या फिर अन्य कुछ निर्देश पालन करने होते हैं तो कुछ ज्यादा समय भी लग सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लाभ
ऑनलाइन माध्यम से तैयार करवाई जाने वाले जन्म प्रमाण पत्र की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र पूर्ण रूप से डिजिटल होता है जैसे पीडीएफ के रूप में भी संरक्षित कर सकते हैं।
- इस जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का पूरा बायोडाटा स्पष्ट तरीके से उपलब्ध करवाया जाता है।
- ऑनलाइन बनाया गया जन्म प्रमाण पत्र हमेशा के लिए वैलिड रहता है।
- अगर आवश्यकता अनुसार इसमें कोई एडिटिंग करवाना चाहते हैं तो उसे भी पूरा किया जा सकता है।
आवेदन के बाद कब मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र
ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन करते हैं तथा उनके आवेदन का वेरिफिकेशन कंप्लीट हो जाता है तो इस आधार पर उनके लिए अधिकतम एक सप्ताह या फिर 15 दिनों की अवधि के भीतर ही जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य तौर पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
सरकारी सुविधा अनुसार अन्य दस्तावेजों की तरह ही जन्म प्रमाण पत्र को भी स्थाई पते पर डिलीवर किया जाता है जिसके चलते ना तो अभिभावकों के लिए जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं और नहीं अन्य किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना होता है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो इसके लिए डिजिटल डिवाइस में आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आ जाने के बाद सबसे पहले तो साइन अप करने की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होगी।
- महत्वपूर्ण जानकारी के तौर पर साइन अप कंप्लीट हो जाता है तो अब लॉगिन करें।
- लॉगिन होते ही जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म प्रदर्शित होगा जिसमें पूरी डिटेल भरनी होगी।
- फॉर्म भर जाने के बाद निर्देशित दस्तावेजों को अपलोड करें और अन्य जानकारी कंप्लीट करें।
- इसके बाद सबमिट कर दें और आवेदन का प्रिंट निकाल ले अंततः आवेदन पूरा हो जाएगा।
FAQs
जन्म प्रमाण पत्र क्यों आवश्यक है?
बच्चों की शुरुआती पहचान के लिए और आगामी सभी कानूनी कार्यों में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता अनिवार्य रूप से पड़ती है।
जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म स्टेटस कैसे देखें?
जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म स्टेटस ऑनलाइन आवेदन वाली की वेबसाइट से चेक किया जा सकता है जिसके लिए केवल पंजीकरण क्रमांक की आवश्यकता होगी।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए अधिकतम शुल्क क्या है?
जन्म प्रमाण पत्र के लिए अधिकतम शुल्क 55 से ₹60 तक का होता है।


