Anganwadi Vacancy 2025: आंगनवाड़ी बिना परीक्षा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए राजस्थान के महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से घोषणा की गई है। इस तरह से इस योजना के अंतर्गत एक नहीं बल्कि कई प्रकार के पदों जैसे कि आंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता और साथिन के पदों हेतु आवेदन मांगे गए हैं।

इस प्रकार से यह भर्ती सारे राजस्थान राज्य में करवाई जाएगी। ‌तो ऐसे में इन पदों पर केवल महिलाएं ही अपना आवेदन देने के लिए योग्यता रखती हैं। यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि डब्लूसीडी राजस्थान विभाग की तरफ से इस भर्ती के तहत किसी भी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

अगर आपको आंगनवाड़ी भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी चाहिए तो ऐसे में हमारा आज का यह लेख आपको पूरा पढ़ना होगा। आज आपको हम यह बताएंगे कि इस भर्ती के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया इत्यादि क्या रखे गए हैं।

आंगनवाड़ी भर्ती 2025

राजस्थान के महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ऐसे में हम आपको बता दें कि जिला अनुसार 1000 से भी अधिक पदों पर आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

जो भी महिलाएं अपना आवेदन जमा करना चाहती हैं वे सब ऑफलाइन तरीके का इस्तेमाल करके आवेदन दे सकती हैं। इस तरह से यह भर्ती बिना किसी परीक्षा के सीधे मेरिट आधार पर संपन्न की जाएगी। तो वे महिलाएं जो दसवीं अथवा 12वीं कक्षा पास कर चुकीं हैं वे सब अपना आवेदन जमा कर सकतीं हैं।

Anganwadi Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
भर्ती का नामआंगनवाड़ी भर्ती 2025
पद का नामआंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता और साथिन
योग्यताकक्षा 12वीं पास
कुल पद1000 से अधिक
आयु सीमा18 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
चयन प्रक्रियाबिना परीक्षा की भर्ती/शॉर्टलिस्ट
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://wcd.nic.in/

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता

राजस्थान राज्य में जो महिलाएं आंगनवाड़ी भर्ती के तहत आवेदन जमा करने की इच्छुक हैं तो इन्हें निम्नलिखित शिक्षा योग्यता के मानदंडों को पहले पूरा करना होगा:-

  • जो महिलाएं साथिन के पद पर अपना आवेदन जमा करना चाहती हैं तो इनके लिए जरूरी है कि इन्होंने दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से पास की हो।
  • जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद हेतु जरूरी है कि महिला ने 12वीं कक्षा पास कर ली हो।
  • अगर किसी महिला ने नर्सिंग, आरएससीआईटी, पीजीडीसीए या कोई दूसरा तकनीकी प्रशिक्षण से जुड़ा हुआ प्रमाण पत्र हासिल किया है तो इन्हें वरीयता दी जाएगी।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन जमा करने के लिए आप सभी महिलाओं को निम्नलिखित आयु सीमा मानदंडों पर पूर्ण उतरना होगा:-

  • राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के तहत साथिन के पद हेतु जरूरी है कि महिला की उम्र 21 साल से लेकर 40 साल तक हो।
  • वहीं सहायिका और कार्यकर्ता के पद हेतु आयु 18 साल से लेकर 35 साल तक रखी गई है।
  • जो महिलाएं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, विधवा अथवा तलाकशुदा हैं तो इन सबको आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन देने वाली महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने जरूरी हैं:-

  • कक्षा 10वीं की और 12वीं की अंक तालिका और प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र
  • अगर लागू है तो महिला का जाति प्रमाण पत्र
  • अगर जरूरी है तो महिला का विधवा अथवा तलाकशुदा होने का प्रमाण पत्र
  • यदि लागू हो तो महिला का विकलांगता का प्रमाण पत्र
  • अगर महिला को अनुभव प्राप्त है तो इसका प्रमाण पत्र

आंगनवाड़ी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आंगनवाड़ी भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं करवाया जाएगा। इस तरह से इस भर्ती के अंतर्गत योग्य महिलाओं का चयन शैक्षिक योग्यता और काम करने की अनुभव के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इस प्रकार से हम आपको बताते चलें कि महिलाओं को अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज भी जमा करने होंगे। जिन महिलाओं को चुना जाएगा इन सबको इनके गृह जिले या फिर ग्राम पंचायत स्तर पर नौकरी प्रदान की जाएगी। तो इस तरह से राजस्थान राज्य की सभी महिलाओं के लिए यह समाज सेवा का एक बड़ा अवसर है।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

राजस्थान राज्य की जो भी महिलाएं आंगनवाड़ी भर्ती के लिए अपना आवेदन पत्र जमा करना चाहती हैं तो इन्हें ऑफलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा। आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि इसके लिए सभी उम्मीदवारों को पहले अपने जिले के महिला एवं बाल विकास कार्यालय के माध्यम से या फिर ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए से आवेदन पत्र प्राप्त करना है।

आवेदन पत्र को भरने के बाद फिर इसमें सभी स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न कर देनी है। इस प्रकार से फिर एक लिफाफे में डालकर इसे संबंधित कार्यालय तक जमा करना होगा। तो यहां हम सभी महिलाओं को यही कहना चाहते हैं कि आप अपने सभी दस्तावेज और आवेदन में कोई भी जानकारी गलत ना दर्ज करें क्योंकि इससे आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है।

FAQs

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कौन सी रखी गई है?

आंगनवाड़ी भर्ती हेतु सभी उम्मीदवारों को ऑफलाइन तरीके से अपना आवेदन पत्र महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा करना जरूरी है।

आंगनवाड़ी भर्ती के तहत कौन से पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू है?

इसके अंतर्गत आंगनवाड़ी साथिन, कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर महिलाओं से आवेदन मांगे हैं।

क्या राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?

जी नहीं राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती हेतु कोई भी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार का आयोजन नहीं करवाया जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram