School Holidays 2025: स्कूल की छुट्टियों की नई लिस्ट जारी

अक्टूबर के महीने में हमारे देश के बहुत सारे राज्यों में दीपावली, छठ पूजा और दूसरे त्यौहारों की वजह से छुट्टी रहती है। इस प्रकार से छात्रों को इनके राज्य के अनुसार 3 दिन से लेकर 12 दिन तक की छुट्टियां अक्टूबर में मिलेंगीं।

दरअसल जब भी अक्टूबर का महीना भारत में आता है तो इसमें इतनी ज्यादा छुट्टियां होती है कि इसको त्यौहारों का मौसम कहा जाता है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस साल भी देश के विभिन्न राज्यों में विद्यालय बंद रहेंगें।

अगर आप भी भारत के एक विद्यार्थी हैं तो आपको अक्टूबर के महीने की सभी छुट्टियों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। यदि आप इस बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं कि कौन से राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों के लिए घोषणा की गई है तो इसके लिए हमारा आज का आर्टिकल आपको पढ़ना होगा।

School Holidays 2025

जैसे कि हमने आपको बताया कि अक्टूबर का महीना त्यौहार के मौसम के नाम से भी जाना जाता है। इसके पीछे कारण है कि इस महीने में बहुत सारी छुट्टियां होती हैं। तो इस प्रकार से हम आपको यहां पर जानकारी के लिए बता दें कि हमारे देश में क्योंकि बहुत सारे राज्य हैं इसलिए सभी राज्यों में यह छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं।

ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके राज्य या शहर में अक्टूबर के महीने में कौन-कौन से दिन और किन कारणों की वजह से स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इस तरह से आपको इन छुट्टियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद फिर त्यौहारों का भरपूर आनंद लेने का अवसर मिलता है।

राजस्थान राज्य में अक्टूबर माह में लंबी छुट्टियां

इस साल 2025 में राजस्थान राज्य में दीपावली और दूसरे त्यौहारों की वजह से 13 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक स्कूलों की लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं। तो आपको हम यहां बता दें कि इस समय के दौरान राजस्थान के सभी सरकारी और साथ में निजी स्कूल बंद रहेंगे।

अक्टूबर के महीने में उत्तर प्रदेश राज्य में होने वाली छुट्टियां

उत्तर प्रदेश राज्य में इस बार 19 अक्टूबर रविवार वाले दिन से लेकर 23 अक्टूबर यानी गुरुवार वाले दिन तक विद्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में हम आपको बता दें कि इन छुट्टियों में दीपावली की 20 अक्टूबर की छुट्टी है और 22 अक्टूबर की गोवर्धन पूजा है। इस तरह से 23 अक्टूबर वाले दिन भाई दूज की छुट्टी भी सम्मिलित की गई है। उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों को कुल 5 दिन की स्कूलों की छुट्टियां मिलेंगीं।

बिहार में अक्टूबर के महीने में 10 दिन की रहेंगीं छुट्टियां

दिवाली और छठ पूजा की वजह से बिहार में 20 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक सभी स्कूल बंद रखे जाएंगे। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस समय अवधि में विद्यार्थियों को इन बड़े त्यौहारों की तैयारी करने में और उत्सव में शामिल होने के लिए पूरा अवसर मिलेगा। सारे छात्र अपने परिवार के साथ दीपावली और छठ पूजा जैसे दोनों बड़े त्यौहारों का भरपूर आनंद ले पाएंगे

कर्नाटक में रहेंगे इतने दिन की छुट्टियां

इस बार कर्नाटक में जाति सर्वेक्षण की वजह से 8 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक छुट्टियां रहेंगीं। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि यह छुट्टियां दीपावली की वजह से नहीं बल्कि जाति सर्वेक्षण की वजह से होने वाली हैं। तो इस समय सारे शिक्षक सर्वेक्षण के काम में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे जिसकी वजह से छात्रों की छुट्टी रहेगी।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में छुट्टियां

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में 18 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक विद्यालयों की छुट्टियों के लिए घोषणा जारी की गई है। इसके अलावा हम आपको बता दें कि तेलंगाना में इन छुट्टियों के अलावा 21 अक्टूबर वाले दिन की भी एक अतिरिक्त छुट्टी मिलने की आशा है। परंतु इस अवकाश के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

FAQs

कौन से राज्य में सबसे ज्यादा छुट्टियां रहेगीं?

अक्टूबर के महीने में राजस्थान राज्य में सबसे ज्यादा लंबी छुट्टियां रहेंगीं।

उत्तर प्रदेश के छात्रों को कितने दिन का अवकाश मिलेगा?

अक्टूबर के महीने में उत्तर प्रदेश राज्य में 19 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक विद्यालय बंद रहेंगे।

जाति सर्वेक्षण के लिए छुट्टियां कहां पर घोषित की गई हैं?

जाति सर्वेक्षण हेतु कर्नाटक में स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की गई है।

Leave a Comment

Join Telegram