पीएम कौशल विकास योजना यह नाम बहुत ही ज्यादा सुनने को मिलता है क्योंकि करोड़ों नागरिक मौजूद है जिन्होंने इस योजना का लाभ लिया है और अभी भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने वाले नागरिकों को इस योजना का लाभ मिल रहा है जिसमें युवाओं को इस योजना के जरिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है और विभिन्न प्रकार के अलग-अलग लाभ प्रदान किए जाते हैं।
यह योजना केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में शुरू की थी। और अब यह एक बहुत ही बड़ी योजना बन चुकी है। इस योजना के अब तक अलग-अलग काफी चरणों का आयोजन भी हुआ है। इस योजना की खास बात यह है कि अलग-अलग स्थान पर निवास करने वाले कोई भी युवा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि पूरे देश भर में रहने वाले युवाओं के लिए ही सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।
पीएम कौशल विकास योजना
पीएम कौशल विकास योजना युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि इस योजना का लाभ लेकर युवा प्रशिक्षण को प्राप्त करके रोजगार को प्राप्त करने के लायक बन सकते हैं। ऐसे युवा जो कि पैसे नहीं होने की वजह से प्रशिक्षण को प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए तो यह योजना सबसे खास योजना है क्योंकि इस योजना में प्रशिक्षण बिल्कुल ही मुक्त प्रदान किया जाता है। किसी भी युवा से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है।
प्रशिक्षण भी अलग-अलग क्षेत्र का मिलता है और इस वजह से युवा अपनी इच्छा अनुसार किसी भी क्षेत्र का चयन करके प्रशिक्षण को प्राप्त कर सकते हैं। सभी युवाओं को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए अलग-अलग स्थान पर ट्रेनिंग सेंटर भी खोले हुए हैं जहां पहुंचकर इस योजना के लिए चयनित होने वाले सभी युवा ट्रेनिंग ले सकते हैं। और बाद में सर्टिफिकेट को भी प्राप्त कर सकते हैं जिसका उपयोग नौकरी पाने के लिए कहीं पर भी कर सकते हैं।
PMKVY 2.0 Registration 2025 Overview
| मंत्रालय का नाम | कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम कौशल विकास योजना |
| लेख का प्रकार | नए रजिस्ट्रेशन शुरू |
| प्रारंभिक तिथि | 15 जुलाई 2015 |
| उद्देश्य | युवाओं को सशक्त बनाना |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष |
| मुफ्त प्रशिक्षण | ऑटोमोबाइल, फैशन डिजाइनिंग, हेल्थ केयर |
| लाभ | ₹8,000/- प्रतिमाह |
| रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://dsd.mp.gov.in |
पीएम कौशल विकास योजना का उद्देश्य
वर्तमान समय में शिक्षा सभी युवा हासिल कर रहे हैं लेकिन शिक्षा होने के बावजूद भी कोई भी स्किल नहीं होने की वजह से अनेक युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में युवाओं को कोई स्किल सीखाने के लिए तथा रोजगार प्राप्त करने के लायक बनाने के लिए ही सरकार ने पीएम कौशल विकास योजना की शुरुआत की है तथा इस योजना का लाभ युवाओं तक पहुंचाया जा रहा है।
पीएम कौशल विकास योजना की विशेषताएँ
- पीएम कौशल विकास योजना के लिए निशुल्क आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
- महिला युवा हो या पुरुष युवा सभी आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- इस योजना से प्रशिक्षण मिल जाने के बाद में युवा नौकरी तो ढूंढ ही सकेंगे साथ ही खुद का भी किसी प्रकार का छोटा या बड़ा बिजनेस शुरू कर सकेंगे।
- इस योजना की वजह से युवा आत्मनिर्भर बनेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा।
पीएम कौशल विकास योजना के लिए योग्यता
- आवेदन करने वाले नागरिक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा और 35 वर्ष से कम की होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाला प्रत्येक नागरिक भारतीय नागरिक ही होना चाहिए।
- जैसा भी कोर्स करना है उसके अनुसार पढ़ाई की हुई होनी चाहिए।
- भारत सरकार ने इस योजना को लेकर जो भी नियम बनाए हैं वह सभी स्वीकार होने चाहिए।
- सभी बेरोजगार युवा इस योजना के लिए योग्य है।
पीएम कौशल विकास योजना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम
सबसे पहले इस योजना के लिए आवेदन करना होगा उसके बाद में आगे से अधिकारियों के द्वारा चयनित होने वाले सभी युवाओं तक सूचना पहुंचाई जाएगी और इसके बाद में उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा और उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों को कोर्स के अनुसार कम ज्यादा दिनों का प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण भी नजदीक में ही प्रदान किया जाएगा।
वही प्रशिक्षण नागरिक आईटी क्षेत्र में डाटा एंट्री हार्डवेयर रिपेयरिंग मोबाइल सेक्टर टू व्हीलर कंस्ट्रक्शन आदि में प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आवेदन करते समय उस क्षेत्र का चयन करें जिस भी क्षेत्र का प्रशिक्षण प्राप्त करना हो क्योंकि बाद में उसी क्षेत्र का प्रशिक्षण मिलेगा।
पीएम कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना आसान है रजिस्ट्रेशन के लिए पीएम कौशल विकास योजना का आधिकारिक पोर्टल ओपन करें।
- पोर्टल से इस योजना से जुड़ी उपलब्ध प्रत्येक जानकारी अच्छे से हासिल करें।
- फिर क्विक लिंक्स के ऑप्शन पर क्लिक करके स्किल इंडिया के टेक्स्ट पर क्लिक करें।
- इतना करके रजिस्टर की प्रक्रिया पूरी करके फॉर्म को पूरी तरीके से भरे।
- इसके बाद सही कोर्स का चयन करें और अन्य जानकारी का भी चयन करके फॉर्म को सबमिट करें।
FAQs
पीएम कौशल विकास योजना में कौन-कौन से कोर्स होते हैं?
इस योजना में ऑटोमोबाइल, फैशन डिजाइनिंग, हेल्थ केयर, टेक्नोलॉजी, ड्रोन ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल व्हीकल आदि।
पीएम कौशल विकास योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
इसके लिए आवेदन करना होगा जिसके बाद में चयन होने पर इस योजना का लाभ मिलेगा।
योजना में आवेदन करने में समस्या आ रही है मुझे क्या करना चाहिए?
आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पहुंचकर वहां से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
